फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   March ends with rain deficiency dry air soil over northwest India temperature will rise in April

मौसम: उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश की कमी, शुष्क हवा के साथ हुआ मार्च का अंत, अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी

Fri, 02 Apr 2021 11:07 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 02 Apr 2021 11:07 AM IST
सार

  • अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक रहेगा तापमान 
  • कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर
  • उत्तर-पश्चिमी इलाकों में शुक्रवार को बारिश होने के आसार 

विज्ञापन
March ends with rain deficiency dry air soil over northwest India temperature will rise in April
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी दिल्ली में मौसम करवट ले रहा है। यहां बीते तीन दिनों से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। साथ आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों और तेज हवाओं के चलते दिल्ली में तापमान बढ़ रहा है। इसके साथ ही दिल्ली में लू भी चलने लगी है। यही हाल कई पड़ोसी राज्यों का भी है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी पारा चढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान 37 डिग्री तक बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन


इसके इतर देश में तीन महीने के प्री-मॉनसून सीजन (मार्च, अप्रैल, मई) में मार्च का महीना पूरे 45 प्रतिशत बारिश की कमी के साथ समाप्त हुआ। उत्तर पश्चिमी भारत में यह 43 प्रतिशत व पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में 47 प्रतिशत बारिश की कमी के साथ समाप्त हुआ। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीप में 56 प्रतिशत, मध्य भारत में 38 प्रतिशत और उत्तर-पश्चिम भारत में हवा में नमी की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसी के साथ शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, मध्य भारत में लू चलेगी। आईएमडी के मुताबिक इस बार अप्रैल से जून तक उत्तर, उत्तर-पश्चिम इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान बढ़ने का आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में गुरुवार सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही हवा में नमी का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने गर्मियों से संबंधित अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर और पूर्वी भारत में अप्रैल से जून तक दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। साथ ही दक्षिण भारत के अधिकतर हिस्सों, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर आदि क्षेत्रों में अधिकतम तापमान के सामान्य स्तर से कम रहने का अनुमान है। आगामी गर्मियों के मौसम (अप्रैल से जून) में, उत्तर, उत्तर-पश्चिम के अधिकांश हिस्सों और पूर्व मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।

देश के कई हिस्सों में मार्च महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। निकाय ने कहा कि ताजा पूर्वानुमान आने वाले मौसम में एसएसटी बढ़ने का संकेत देते हैं। गर्मियों के संबंध में यह आईएमडी का दूसरा पूर्वानुमान है। इससे पहले उसने इस महीने की शुरुआत में मार्च से मई के लिए पूर्वानुमान जारी किया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के 4 अप्रैल के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की उम्मीद है, लेकिन इसका प्रभाव क्षेत्र तक सीमित होने की संभावना है। 


अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी बढ़ने की संभावना नहीं है। आईएमडी के गुरुवार के बुलेटिन के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed