{"_id":"5b05abd24f1c1be5408b74ee","slug":"march-against-rising-prices-of-petrol-and-diesel-over-100-organizations-of-country-unite","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मार्च, देशभर के 100 से ज्यादा संगठनों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मार्च, देशभर के 100 से ज्यादा संगठनों ने किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च निकाला। ‘पोल खोल हल्ला बोल’ थीम पर आयोजित मार्च संसद मार्ग पहुंचकर एकजुट हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस दौरान 100 से ज्यादा संगठन एकजुट हुए। प्रदर्शन का आयोजन जन एकता जन अधिकार आंदोलन के अन्य संगठनों के सहयोग से किया गया। जिसमें व्यापारी यूनियनें, केंद्र और राज्यों के किसान संगठन, दलित संगठन, आदिवासी, पर्यावरणविद समेत अन्य क्षेत्रों के संगठन शामिल रहे। ऑल इंडिया किसान सभा के नेता अतुल जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास का वादा किया था, लेकिन अब चुनिंदा कॉर्पोरेट संगठनों और लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों की कमर तोड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। मगर एक भी नौकरी नहीं मिली। जन एकता जन अधिकार आंदोलन के सदस्य ने कहा कि सरकार आए दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर रही है। जबकि सरकार ने महंगाई कम करने के वादे किए थे।
विज्ञापन