{"_id":"5c328430bdec22048c551059","slug":"marathi-literary-meet-withdraws-invite-to-noted-writer-nayantara-sehgal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू की भतीजी व प्रसिद्ध लेखिका नयनतारा सहगल से मराठी साहित्य सभा ने आमंत्रण लिया वापस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेहरू की भतीजी व प्रसिद्ध लेखिका नयनतारा सहगल से मराठी साहित्य सभा ने आमंत्रण लिया वापस
Mon, 07 Jan 2019 04:11 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 07 Jan 2019 04:11 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय मराठी साहित्य सभा के आयोजकों ने प्रसिद्ध लेखिका नयनतारा सहगल को भेजे गए आमंत्रण को वापस ले लिया है। आयोजकों ने यह कदम 2015 में चले अवार्ड वापसी अभियान का हिस्सा रही लेखिका के शामिल होने पर कार्यक्रम में गड़बड़ी की धमकी के बाद उठाया। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित 91 वर्षीय लेखिका रिश्ते में पंडित जवाहर लाल नेहरू की भतीजी हैं।
विज्ञापन
आयोजकों ने रविवार को बताया कि यह फैसला कार्यक्रम में किसी अप्रिय घटना से बचने और उनके नाम से जुड़े विवाद को देखते हुए लिया गया है। एक राजनीतिक दल ने सहगल के शामिल होने पर कार्यक्रम में व्यवधान डालने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
सहगल को 11 जनवरी को 92वें साहित्य सभा के उद्घाटन सत्र में शामिल होने का न्योता दिया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जानी मानी मराठी लेखिका अरुणा ढेरे करेंगी।
विज्ञापन