फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha reservation protest several arrested curfew in beed district

Maratha Quota: प्रदर्शनकारियों ने BJP विधायक के कार्यालय में की तोड़फोड़, जालना के पंचायत दफ्तर में लगाई आग

Tue, 31 Oct 2023 02:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 31 Oct 2023 02:47 PM IST
सार

बीड के एसपी नंद कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले में हिंसा के बाद अबतक 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 

विज्ञापन
Maratha reservation protest several arrested curfew in beed district
Maratha Reservation Protest - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में जारी मराठा आरक्षण आंदोलन सोमवार को हिंसक हो गया था, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तीन विधायकों के घर और कार्यालयों में आग लगा दी थी। हिंसा की अधिकतर घटनाएं बीड जिले में हुई। हिंसा के बाद प्रशासन ने बीड में कर्फ्यू लगा दी है।
विज्ञापन


जिले में कर्फ्यू लगने के बाद बीड कलेक्टर दीपा मुधोल मुंडे ने बताया कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'बीती रात के बाद से यहां किसी भी तरह से कानून व्यवस्था में समस्या उत्पन्न नहीं हुई है। हिंसा की वजह से सभी दुकाने और बाजार बंद है। फिलहाल यहां इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिले में शांति भंग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीड के एसपी नंद कुमार ठाकुर ने कहा, 'अबतक 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बीती रात में हुई हिंसा के बाद बाद से किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस की टीम अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही है। जिले में फिलहाल धारा 144 लगाया गया है।' 

सोमवार की रात मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा बढ़ने के बाद बड़ी भीड़ को रोकने के लिए बीड के कई इलाकों में पुलिस की टीम तैनात की गई है।

भाजपा विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़
मराठा आरक्षण को लेकर प्रदर्शन के दौरान महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में भाजपा विधायक प्रशांत बांब के कार्यालय में तोड़-फोड़ की गई। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि भाजपा विधायक के कार्यालय के अंदर खिड़की के शीशे और फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया। सात ज्ञात और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 427, 120 बी, 143 और 144 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


जालना में प्रदर्शनकर्ताओं ने पंचायत समिति के दफ्तर में लगाई आग
मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में हिंसा तेजी से बढ़ रहा है। जालना जिले में लोगों के समूह ने पंचायत समिति के दफ्तर में आग लगा दी। सोमवार की रात कुछ लोगों ने एक मराठा-एक मराठा के नारे लगाते हुए पंचायत समिति के दफ्तर में घुस गए और तोड़-फोड़ करने लगे। आग लगने की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में लग गई। आग लगने से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए।

वहीं एक अन्य घटना में मराठा समुदाय के कुछ युवाओं ने सोमवार की दोपहर को बदनापुर तेहसील के शेलगांव में रेलवे गेट पर ट्रेनों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकर्ता पटरियों पर बैठ गए। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और अन्य रेलवे अधिकारी प्रदर्शनकर्ताओं से बातचीत करने पहुंचे। इस बातचीत के बाद प्रदर्शनकर्ता वहां से चले गए। मराठा आरक्षण को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे का अनशन जारी है। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकर्ताओं से हिंसा से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed