फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha reservation, MVA led by CM Uddhav Thackeray met Governor Bhagat Singh Koshyari today

मराठा आरक्षण : महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात, उद्धव बोले- पीएम मोदी से भी मिलूंगा

Tue, 11 May 2021 06:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 May 2021 06:28 PM IST
सार

मीडिया को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस मुद्दे पर मैं प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करूंगा।

विज्ञापन
Maratha reservation, MVA led by CM Uddhav Thackeray met Governor Bhagat Singh Koshyari today
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई में महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने आज यानी मंगलवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मैं प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करूंगा और उनके सामने इस समस्या को रखूंगा। वहीं इसके कुछ देर बाद उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया कि वे राज्य में मराठा समुदाय को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा (एसईबीसी) घोषित करने के लिए कदम उठाएं ताकि उन्हें शिक्षा और सार्वजनिक रोजगार में 12 से 13 फीसदी आरक्षण का दावा करने में सक्षम बनाया जा सके।  

विज्ञापन


मराठा आरक्षण पर समिति गठित
मराठा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक समिति गठित करने का एलान किया है। शनिवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। समिति सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा और कोटा मुद्दे को हल करने के बारे में अपनी रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर राज्य सरकार को सौंपेगी। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में  समिति गठित की गई है। समिति में न्यायाधीश के अलावा पांच से छह सदस्य भी रहेंगे। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा मराठा आरक्षण की मांग को खारिज किए जाने को लेकर शनिवार को बैठक बुलाई गई। मराठा आरक्षण के लिए गठित मंत्रिमंडल उप समिति के अध्यक्ष अशोक चव्हाण की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और गृह राज्यमंत्री दिलीप वलसेपाटील समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने पर लिया जाएगा फैसला 
अशोक चव्हाण ने बताया कि मराठा आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विस्तृत अध्ययन के लिए पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में कानून विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति फैसले का अध्ययन कर निष्कर्ष निकालेगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने को लेकर समिति की सिफारिश पर फैसला लिया जाएगा। 


कौन है मराठा समुदाय?
 राज्य की कुल आबादी में करीब 32 प्रतिशत मराठा समुदाय है। मराठा कुनबी उपजाति ओबीसी कैटेगेरी में शामिल है। यह समाज खुद को पिछड़ा मानता है। सबसे ज्यादा वंचित किसान इसमें शामिल हैं, लेकिन राजनीतिक तौर पर यह समुदाय राज्य पर हावी रहा है। राज्य में ज्यादातर मुख्यमंत्री मराठा रहे हैं, 18 में से 13 मुख्यमंत्री मराठा बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed