फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha quota activist Manoj Jarange to tour Maharashtra after Diwali

Maratha quota: दिवाली के बाद महाराष्ट्र दौरे पर निकलेंगे जरांगे, कहा- मराठा आरक्षण को लेकर करूंगा जागरूक

Mon, 06 Nov 2023 02:45 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 06 Nov 2023 02:45 PM IST
सार

जरांगे सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 

विज्ञापन
Maratha quota activist Manoj Jarange to tour Maharashtra after Diwali
मनोज जरांगे - फोटो : Social Media

विस्तार

सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मराठा लोगों को जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र दौरा करने का फैसला लिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि वह दिवाली के बाद मराठाओं से मिलने और समुदाय के लिए आरक्षण के मुद्दे पर उन्हें जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र के दौरे पर निकलेंगे। 

विज्ञापन

दौरे के होंगे चार चरण

जरांगे एनसीपी विधायक रोहित पवार से छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल में मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दौरे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। आज इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। जरांगे ने कहा कि वह महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों का दौरा करेंगे। दौरे के चार चरण होंगे और इसकी शुरुआत विदर्भ क्षेत्र से हो सकती है।

विज्ञापन

आरक्षण की मांग को लेकर लगातार आंदोलन 

मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन के दूसरे चरण के दौरान पिछले महीने भूख हड़ताल पर जाने से पहले कार्यकर्ता ने पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों का दौरा किया था। बता दें, जरांगे सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो क्लिप हुआ था वायरल

इससे पहले, एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल कथित तौर पर यह कहते सुना गया था, 'यह हमारे (ओबीसी) लिए करो या मरो की स्थिती है। हमें इसके लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए।' 

हम लड़ेंगे और जीतेंगे

क्लिप के बारे में पूछे जाने पर जरांगे ने कहा, 'मैं उनके (भुजबल) बारे में कुछ नहीं कह रहा हूं। मराठा आरक्षण के लिए हमारी लड़ाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। चाहे कितना भी दबाव बना लिया जाए, आंदोलन नहीं रुकेगा। हम किसी आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे। हम मराठाओं का अधिकार मांग रहे हैं।'

मराठा आरक्षण मुद्दे को हल करने के लिए राज्य सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल जरांगे से मुलाकात कर सकता है। इस बारे में जरांगे ने कहा कि सीएमओ से इस बारे में एक संदेश आया है।

मराठाओं को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी
गौरतलब है, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने पिछले महीने फैसला किया था कि मराठवाड़ा क्षेत्र से आने वाले उन मराठाओं को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, जिनके पास यह सिद्ध करने के लिए दस्तावेज होंगे। बता दें, कुनबी कृषि से जुड़ा समुदाय है और महाराष्ट्र में उसे ओबीसी श्रेणी में रखा गया है और उसे शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed