फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maoists reward one crore rupees surrender the group includes a couple and 17 other rebels

Odisha: एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर, एक दंपत्ति और 17 अन्य विद्रोही शामिल

Fri, 06 Feb 2026 06:56 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 06 Feb 2026 06:56 PM IST
सार

ओडिशा में 19 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इन सभी पर कुल एक करोड़ रुपये का इनाम था। 

विज्ञापन
Maoists reward one crore rupees surrender the group includes a couple and 17 other rebels
ओडिशा में 19 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओडिशा में माओवदियों के एक गुट ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। इस में एक दंपत्ति और 17 अन्य लोग शामिल हैं। जिस दंपत्ति ने सरेंडर किया है उस पर 55.10 लाख रुपये का इनाम था। 

विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक वाई बी खुराना ने बताया कि यह दंपत्ति माओवादी के राज्य समिति के सदस्य थे। निरंजन राउत उर्फ निखिल, और उनकी पत्नी रश्मिरा लेंका उर्फ  इंदु ने अपने 17 साथियों के साथ सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन

इससे पहले, राउत और उनकी पत्नी ने ओडिशा सरकार को एक पत्र लिखकर सरेंडर करने की इच्छा जताई थी। दोनों राज्य समिति के सदस्य हैं, जो माओवादी संगठन में केंद्रीय समिति के बाद दूसरा सबसे बड़ा पद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वाई बी  खुराना ने कहा कि राउत, लेंका और 13 अन्य ने रायगड़ा के पुलिस अधीक्षक के सामने सरेंडर किया, जबकि पार्टी के चार अन्य सदस्यों ने कंधमाल जिले में हिंसा छोड़ दी। सरेंडर करने वाले माओवादियों ने पुलिस को कुछ हथियार और गोला-बारूद भी सौंप दिए। उन्होंने कहा कि अब राज्य में बहुत कम माओवादी बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed