फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maoists killed two TDP leaders including MLA in Amdhra Pradesh

आंध्र प्रदेश: नक्सलियों ने टीडीपी विधायक समेत चार की गोली मारकर की हत्या

Mon, 24 Sep 2018 06:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Updated Mon, 24 Sep 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
Maoists killed two TDP leaders including MLA in Amdhra Pradesh

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में नक्सलियों ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायक और एक पूर्व विधायक समेत चार लोगों की हत्या कर दी। रविवार को हमले के समय अराकू से विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा डमब्रिगुडा मंडल के लिपिटिपुट्टा गांव में एक कार्यक्रम में जा रहे थे।  

विशाखापत्तनम रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक चौधरी श्रीकांत ने बताया कि कुछ ग्रामीणों के साथ आए 50 से 60 नक्सलियों ने टीडीपी नेताओं की कार को अचानक रोक लिया। इनमें कुछ नक्सली महिलाएं भी थीं। जब दोनों के निजी सुरक्षाकर्मी नीचे उतरे, तो नक्सलियों ने उनकी एके-47 राइफल छीनकर राव और सोमा पर ताबड़तोड़ गोलियों चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हमले में दोनों सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, हमले में नक्सली कमांडर रामाकृष्णा का हाथ हो सकता है। सर्वेश्वर राव 2014 में वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार थे, लेकिन बाद में टीडीपी में शामिल हो गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने थाने में लगाई आग, सीमा पर कड़ी की गई सुरक्षा

Maoists killed two TDP leaders including MLA in Amdhra Pradesh
थाने में आग

वहीं, इस नक्सली हमले के बाद क्षेत्र में हिंसात्मक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। घटना के विरोध में कुछ प्रदर्शनकारियों ने डंबरीगुड़ा पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। 

आइजी ऑपरेशन (एंटी नक्सल गतिविधियां) आरपी कोचे ने बताया कि घटना के बाद ओडिशा सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। बीएसएप, एसओजी, सीआरपीएफ और अन्य राज्यों के फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed