फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many states of the country are in grip of dense fog

अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, कई प्रदेश अब भी घने कोहरे की चपेट में

Mon, 18 Jan 2021 01:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Jan 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Many states of the country are in grip of dense fog
कोहरा.... - फोटो : एएनआई

भारत के कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा वहीं पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार और असम और मेघालय में भी कोहरे की मोटी चादर छाई रही।

विज्ञापन

 

आईएमडी के अनुसार 17 जनवरी को वाराणसी में  घने कोहरे से दृश्यता 25 मीटर पर पहुंच गई। वहीं अमृतसर, देहरादून, गया, बहराइच दृश्यता 50 मीटर रही। तो चंडीगढ़, बरेली, लखनऊ, तेजपुर 200 मीटर और गंगानगर, अंबाला, पटियाला, दिल्ली-पालम, ग्वालियर, भागलपुर दृश्यता 500 मीटर तक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर पर छाया उजला अंधेरा, दृश्यता रही शून्य
इससे पहले रविवार सुबह को भी दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे से घिरा रहा। सड़कों पर दस बजे तक सामने दिखना मुश्किल था। दिल्ली के कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक गिर गई थी। इसका असर हवाई व रेल सेवा प्रभावित हुई। 



एयरपोर्ट से करीब 24 फ्लाइट से देरी से चलीं। वहीं, दिल्ली के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर 18-20 ट्रेनें देरी से पहुंची। दूसरी तरफ बीते कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी को झेल रहे देश के कई इलाकों के लोगों को राहत अभी राहत नहीं मिल सकी है। मौसम विज्ञान के अनुसार अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed