{"_id":"680e57b734ff95a367021ced","slug":"many-people-killed-in-tamil-nadu-road-accident-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत; एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत; एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल
Sun, 27 Apr 2025 09:43 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांगुनेरी (तमिलनाडु)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांगुनेरी (तमिलनाडु)
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 27 Apr 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बच्चे और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। साथ ही छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ये हादसा तब हुआ जब नेल्लई-नागरकोइल फोर-लेन सड़क पर जा रही कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते कार विपरीत दिशा में पहुंच गई और अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार नागरकोइल से आ रही एक अन्य कार टकरा गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को पास के सरकारी अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Tamil Nadu Cabinet: स्टालिन सरकार में बड़ा फेरबदल, सेंथिल बालाजी और के. पोनमुडी इस्तीफा; कल नए मंत्री का शपथ
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य छह घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, जिला कलेक्टर डॉ. आर सुकुमार और वरिष्ठ अधिकारियों हादसे के पीड़ितों से मिलने तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। सुकुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
(अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है)