Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक कारखाने में भयानक धमाका, 17 की मौत, 18 घायल; सीएम ने दिए जांच के आदेश
Blast In Explosive Factory Nagpur: नागपुर में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी की फैक्टरी में धमाका हो गया, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 18 से ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं। बता दें कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड देश की प्रमुख औद्योगिक और खनन विस्फोटक निर्माता कंपनी है। जहां यह हादसा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में धमाका
जानकारी के मुताबिक कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव में खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों के हवाले से बतायाकि घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई।
#WATCH | Maharashtra | Visuals from the spot at SBL Energy Limited in Nagpur where 17 people died and 18 were critically injured after an explosion
विज्ञापन विज्ञापन
NDRF and SDRF teams working on the spot https://t.co/gyQWRgsJiT pic.twitter.com/adOibBhAcj — ANI (@ANI) March 1, 2026
17 की मौत, 18 लोग गंभीर
पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नहीं हर्ष पोद्दार, एसपी, नागपुर ग्रामीण ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में शव बुरी तरह जल चुके थे और उनकी पहचान करना असंभव था। मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए परिवार के सदस्यों के नमूने डीएनए परीक्षण के लिए लिए जा रहे।
सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विस्फोट के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। फडणवीस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें, पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) और सुरक्षा के लिए रक्षा सूचना प्रणाली (डीआईएसएस) के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद थीं और युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया गया। सीएम ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.