{"_id":"64c79d2d2a2f78677905e7e7","slug":"many-people-died-on-the-spot-under-construction-culvert-collapsed-rayagada-odisha-latest-update-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: निर्माणाधीन पुलिया गिरने से पांच की मौत, तीन इंजीनियर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: निर्माणाधीन पुलिया गिरने से पांच की मौत, तीन इंजीनियर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित
Mon, 31 Jul 2023 05:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:08 PM IST
सार
सीएम पटनायक ने एक बयान में कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ओडिशा के कानून मंत्री जगन्नाथ सराका और रायगड़ा के विधायक मकरंद मुदुली घटनास्थल पर पहुंचे और पांच लोगों की मृत्यु पर शोक जताया।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के रायगड़ा जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुलिया धराशाई हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें चार बच्चे शामिल हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान भी किया है। घटना कल्याणसिंहपुर प्रखंड के उपरसाजा गांव में उस समय घटी, जब ये लोग पुलिया के नीचे जमा हुए बारिश के पानी में नहा रहे थे।
विज्ञापन
सीएम पटनायक ने एक बयान में कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ओडिशा के कानून मंत्री जगन्नाथ सराका और रायगड़ा के विधायक मकरंद मुदुली घटनास्थल पर पहुंचे और पांच लोगों की मृत्यु पर शोक जताया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों के एक दल ने मलबा हटाया। पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हुआ था, क्योंकि ठेकेदार ने निर्माण स्थल से अपने मजदूरों को हटा लिया था। दावा किया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण पुलिया ढह गई।
विज्ञापन
इस बीच ओडिशा सरकार ने तीन इंजीनियरों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। रायगढ़ के जिला कलेक्टर स्वधा देव सिंह ने बताया कि कल्याणसिंगपुर ब्लॉक के उपराजसा गांव में पुलिया ढहने की घटना के सिलसिले में ग्रामीण कार्य प्रभाग के तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जा सकती है। एक कार्यकारी अभियंता समेत निलंबित अधिकारियों को मुख्य निर्माण अभियंता की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा गया है। जिला कलक्टर ने बताया कि इस संबंध में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कल्याणसिंहपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।