फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 6 people killed when lift of building collapses in Mumbais Worli, contractor and supervisor arrested

महाराष्ट्र: मुंबई के वर्ली में इमारत की लिफ्ट गिरने से अब तक 6 लोगों की मौत, कांट्रेक्टर और सुपरवाइज गिरफ्तार 

Sat, 24 Jul 2021 07:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 24 Jul 2021 07:26 PM IST
सार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वर्ली में एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Maharashtra: 6 people killed when lift of building collapses in Mumbais Worli, contractor and supervisor arrested
वर्ली में लिफ्ट टूटने से दर्दनाक हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक इमारत की लिफ्ट गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को हुआ था। कथित तौर पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने बिल्डिंग के ठेकेदार और पर्यवेक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि हादसा शनिवार को मध्य मुंबई के वर्ली इलाके के हनुमान गली के पास स्थित एक  इमारत की है, जहां निर्माण स्थल पर लिफ्ट गिरने से पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान 33 वर्षीय चिन्मय आनंद मंडल, 30 वर्षीय भारत आनंद मंडल, 35 वर्षीय अनिल कुमार नंदलाल यादव व अविनाश दास, 32 वर्षीय अभय मिस्त्री यादव और 35 वर्षीय  लक्ष्मण मंडल के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टा छानबीन में  पाया गया कि इमारत के ठेकेदार और पर्यवेक्षक ने पीड़ितों को हेलमेट और सुरक्षा बेल्ट जैसे उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे और ना ही उनका बीमा कराया था। आरोपियों के खिलाफ 304 (॥ ) (गैर इरादतन हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में समाचार एजेंसी पीटीआई ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि यह हादसा शाम करीब 5.45 बजे हुआ। निर्माणाधीन इमारत हुनमान गली में बीडीडी चाल के पास है। उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया। हादसे में कुल छह लोग घायल हुए थे। इनमें से एक को परेल के केईएम अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया था। जबकि तीन अन्य लोगों को नायर अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed