फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many killed, including children, in massive fire near Hyderabad's Charminar; many trapped

Hyderabad Fire: हैदराबाद में चारमीनार के पास भीषण आग; आठ बच्चों समेत 17 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान

Sun, 18 May 2025 11:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 18 May 2025 11:26 AM IST
सार

हैदराबाद के चारमीनार के पास लगी भीषण आग में आठ बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख जी. किशन रेड्डी और तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर गुलजार हाउस पहुंचे। क्षेत्र के पूर्व विधायक AIMIM नेता मुमताज अहमद खान भी मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
Many killed, including children, in massive fire near Hyderabad's Charminar; many trapped
Gulzar House Fire - फोटो : PTI

विस्तार

तेलंगाना में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आठ मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के वक्त इमारत में 21 लोग थे। यहां एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 17 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीअएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में हुई जानमाल की हानि से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


Image

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौके पर पहुंचे
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 6.30 बजे एक फोन आया। इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान कई लोग बेहोश पाए गए। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटनास्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने बताया कि आग दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Many killed, including children, in massive fire near Hyderabad's Charminar; many trapped
Gulzar House Fire - फोटो : PTI

घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा, 'आज चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुए हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हैं। यह घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई। ऐसी घटनाएं बहुत दुखद होती हैं। यहां के लोगों ने बताया कि दमकल विभाग के पास पूरे उपकरण नहीं थे। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से बात करूंगा।'

एक परिवार के 17 सदस्य फंस गए थे
कांग्रेस सांसद अनिल कुमार यादव ने कहा, '... आग लगने की घटना में एक परिवार के 17 सदस्य फंस गए थे। अग्निशमन विभाग तुरंत यहां पहुंच गया। मुख्यमंत्री परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। पोन्नम प्रभाकर और हम सभी यहां बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। हम अब घायलों की जांच करने के लिए अस्पताल जा रहे हैं।'

करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया
घटनास्थल पर मौजूद एआईएमआईएम के एक विधायक ने मीडिया को बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सीएमओ की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि घायलों को तुरंत अस्पतालों में भेजने और उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हैदराबाद आग दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हैदराबाद में आग दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मौत बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

यह भी पढ़ें


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed