फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Mandaviya said Regular vaccination was affected due to corona said this on medical tourism

Mansukh Mandaviya: मंडाविया बोले- कोरोना की वजह से प्रभावित हुआ नियमित टीकाकरण, मेडिकल टूरिज्म पर कही यह बात

Thu, 20 Oct 2022 08:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे/अहमदनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे/अहमदनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Oct 2022 08:03 PM IST
सार

पुणे में विकासशील देश टीका विनिर्माता नेटवर्क (डीसीवीएमएन) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत ने कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि नौ महीने और 200 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि 18 महीने में हासिल कर ली थी।

विज्ञापन
Mansukh Mandaviya said Regular vaccination was affected due to corona said this on medical tourism
मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को टीकाकरण को लकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से नियमित टीकाकरण प्रभावित हुआ। ऐसे में इसे दोबारा से पटरी पर लाने की जरूरत है।

विज्ञापन


पुणे में विकासशील देश टीका विनिर्माता नेटवर्क (डीसीवीएमएन) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत ने कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि नौ महीने और 200 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि 18 महीने में हासिल कर ली थी। आज देश की लगभग 70 फीसदी आबादी का कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। भारत में राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था।
विज्ञापन


मंडाविया ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक, बायोलॉजिकल-ई और जायडस कैडिला जैसी टीका विनिर्माता कंपनियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों ने टीकाकरण के मोर्चे पर हर कदम पर सरकार की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जल्द बनेगा मेडिकल टूरिज्म का ग्लोबल हब: मंडाविया
मंडाविया ने कहा कि भारत जल्द ही चिकित्सा पर्यटन का वैश्विक केंद्र बन जाएगा। मंडाविया ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में कई स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), डॉ. विखे पाटिल कैंसर केंद्र और डॉ. विखे पाटिल परमाणु चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह टिप्पणी की।


उन्होंने कहा कि भारत स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में निवेश के जरिए स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। सरकार ने स्वास्थ्य को विकास से जोड़ा है, क्योंकि एक स्वस्थ नागरिक ही राष्ट्रीय विकास में योगदान दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed