{"_id":"630cf90a1ac7512e6e5cc177","slug":"mansukh-mandaviya-hits-back-at-ktr-says-zero-proposals-for-medical-colleges-sent-by-telangana-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mansukh Mandaviya: मंडाविया का KTR पर पलटवार, पूछा- आठ वर्षों में मेडिकल कॉलेज के लिए कितने प्रस्ताव भेजे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mansukh Mandaviya: मंडाविया का KTR पर पलटवार, पूछा- आठ वर्षों में मेडिकल कॉलेज के लिए कितने प्रस्ताव भेजे?
Mon, 29 Aug 2022 11:06 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:06 PM IST
सार
टीआरएस नेता ने एक अन्य ट्वीट में 'जीरो' नंबर प्रदर्शित करके पीएम मोदी पर कटाक्ष करते कहा था, "अब मैं आपको बताता हूं कि हमारे पीएम मोदी जी ने तेलंगाना को कितने मेडिकल कॉलेज मंजूर किए हैं।"
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
- फोटो : ट्विटर/मनसुख मंडाविया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले आठ वर्षों में तेलंगाना को 'जीरो' मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करने के लिए तेलंगाना के मंत्री के.टी.रामा राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। वहीं सोमवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने केटीआर पर पलटवार किया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने पूछा- तेलंगाना सरकार ने पिछले आठ साल में कितने प्रस्ताव भेजे?
मंडाविया ने ट्विटर पर केटीआर से पूछा कि तेलंगाना सरकार द्वारा केंद्र को मेडिकल कॉलेजों के लिए कितने प्रस्ताव भेजे गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "आपकी तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेजों के लिए कितने प्रस्ताव भेजे गए हैं? जीरो। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने सबसे कम समय में बिना किसी पक्षपात के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्रस्ताव देने वाले राज्यों को मंजूरी दी है।"
स्वीकृत 157 मेडिकल कॉलेजों की सूची की जारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न राज्यों को स्वीकृत 157 मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट भी ट्वीट की। इस लिस्ट में यह भी दिखाया गया है कि केंद्र को तेलंगाना सरकार से 'जीरो' मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव प्राप्त हुए।
विज्ञापन
केटीआर ने क्या कहा था
इससे पहले शनिवार को टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा था कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 2014 में पद संभालने के बाद से कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी देकर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रचा है।
केटीआर ने एक ट्वीट में कहा था, "तेलंगाना के सीएम केसीआर गारू चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रच रहे हैं। 2014 से पहले 67 वर्षों में तेलंगाना में केवल 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए थे। पिछले आठ वर्षों में 16 नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए।
मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की तस्वीरें साझा कीं
उन्होंने कुछ नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि संगारेड्डी, महबूबाबाद, नागरकुरनूल, वानापर्थी, रामांगुडम और जगतियाल में मेडिकल कॉलेज भी लगभग पूरे हो चुके हैं। जबकि सूर्यापेट, महबूबनगर, सिद्धिपेट और नलगोंडा मेडिकल कॉलेज पहले ही काम करना शुरू कर चुके हैं। केटीआर ने यह भी कहा कि कोठागुडेम में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जाएगा।
पीएम मोदी पर किया था कटाक्ष