फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh hiren case, Parambir singh letter, Antilia case, NCP state president Jayant Patil says, There is no question of Anil Deshmukh resignation, sharad pawar says to probe

महाराष्ट्र : देशमुख के बचाव में आई एनसीपी, कहा- इस्तीफे का कोई सवाल नहीं

Mon, 22 Mar 2021 12:32 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 22 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mansukh hiren case, Parambir singh letter, Antilia case, NCP state president Jayant Patil says, There is no question of Anil Deshmukh resignation, sharad pawar says to probe
शरद पवार और जयंत पाटिल(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) 100 करोड़ रुपये की उगाही के आरोपों पर घिरे महाराष्ट्र सरकार में अपने कोटे के गृहमंत्री अनिल देशमुख के बचाव में खुलकर आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने रविवार रात कहा कि देशमुख के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता। सरकार की किसी भी जांच के लिए वह तैयार हैं।

विज्ञापन


हालांकि, रविवार दोपहर एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने देशमुख पर लगे आरोपों को गंभीर माना। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे देशमुथ को हटाने के लिए निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन


पवार ने मीडिया से बातचीत में दावा किया, महाराष्ट्र की साझा सरकार के भविष्य पर इसका असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, यह सरकार को अस्थिर करने की साजिश हो सकती है। आरोपों की गहराई से जांच जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा, मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने ये आरोप लगाए। वह पद पर थे, तब क्यों नहीं बोले। उन्होंने वसूली के कोई सुबूत भी नहीं दिए। अपराध खुफिया शाखा के प्रमुख सचिन वाजे की बहाली का फैसला परमबीर का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रविवार रात पवार के आवास पर हुई बैठक के बाद पार्टी नेतृत्व देशमुख के साथ खड़ा नजर आया। जयंत पाटिल ने कहा, मनसुख हिरेन की हत्या की जांच को भटकाने के लिए परमबीर ने ये आरोप लगाए।

रिबेरो का नाम सुझाया...उनका इनकार
पवार ने मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र के बेदाग छवि वाले आईपीएस अफसर जूलियो रिबेरो के नाम का सुझाव दिया। पर, रिबेरो ने पेचीदा मामला बताते हुए जांच से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, वाजे को जिसने बहाल किया, उसे क्यों नहीं पकड़ा जा रहा है।

अब पांडे बोले- परमबीर ने गवाहों को धमकाया था
अब महाराष्ट्र के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय पांडे ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। उन्होंने परमबीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आईआईटी कानपुर के छात्र रहे पांडेय ने कहा, एडीजी देवेन भारती के खिलाफ जांच के मामले में परमबीर ने गवाहों को धमकाया था और जांच को प्रभावित किया था। बाद में अतिरिक्त सचिव ने एडीजी की जांच ही रोकने का आदेश दे दिया था।

दूसरे मंत्रियों का टारगेट कितना: महाराष्ट्र के गृहमंत्री का 100 करोड़ रुपये का टारगेट था तो दूसरे मंत्रियों का कितना था। ठाकरे सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। -रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री

अब पुलिस रखती है बम: देशमुख कह रहे हैं कि परमबीर बचने के लिए आरोप लगा रहे हैं तो उन्होंने उनके कारनामों की जांच क्यों नहीं की। सुना था कि आतंकी बम रखते हैं, अब पता चला पुलिस बम रखती है। -राज ठाकरे, मनसे अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed