फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manorama Khedkar mother of Puja Khedkar released from Yerawada Central Jail after granted bail

Maharashtra: जेल से बाहर आते ही पूजा खेडकर की मां मनोरमा ने लगा दी दौड़; जानें इसके पीछे का कारण

Sat, 03 Aug 2024 08:18 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 03 Aug 2024 08:18 PM IST
सार

पुणे ग्रामीण पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर की तब तलाश शुरू की थी, जब एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मनोरमा 2023 में पुणे के मुलशी तहसील के धडवाली गांव में एक भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों को बंदूक दिखाकर धमकाते दिखी थीं।

विज्ञापन
Manorama Khedkar mother of Puja Khedkar released from Yerawada Central Jail after granted bail
पूजा की मां मनोरमा खेडकर बंदूक दिखातीं। - फोटो : X/ipramodsharma

विस्तार

पूजा खेडकर की मां द्वारा जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहा कर दी गई। वे पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में बंद थीं। उन्हें शुक्रवार को पुणे की एक अदालत द्वारा राहत दी गई थी। वे भूमि विवाद से जुड़े आपराधिक धमकी के मामले में आरोपी थीं। जेल से बाहर निकलने के बाद वे मीडिया कर्मियों से बचती दिखीं। इस दौरान वे अपनी कार तक भागकर जाती भी देखी गईं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुणे ग्रामीण पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर की तब तलाश शुरू की थी, जब एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मनोरमा 2023 में पुणे के मुलशी तहसील के धडवाली गांव में एक भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों को बंदूक दिखाकर धमकाते दिखी थीं।


पुलिस ने इसके बाद खेडकर दंपत्ति और पांच अन्य के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। उन पर धारा 307, 144, 147 और 506 के अलावा हथियार कानून की धारा भी लगाई गई थी। इस मामले में लंबे समय तक फरार रहने के बाद मनोरमा को रायगढ़ जिले के महाड के पास हिरकानीवाड़ी गांव में एक लॉज से पकड़ा गया था। इस मामले में दिलीप खेडकर को अग्रिम जमानत मिल गई है।


बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को ही पूजा खेडकर को बड़ा झटका दिया। यूपीएससी vs कहा कि उसने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की अनंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी है और उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं या चयन से वंचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed