{"_id":"5bf543bbbdec2269be333646","slug":"manoj-tiwari-regretting-regret-after-attacking-arvind-kejriwal-know-what-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल पर हमले के बाद अफसोस जताकर पछता रहे हैं मनोज तिवारी, जानिये क्या है वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केजरीवाल पर हमले के बाद अफसोस जताकर पछता रहे हैं मनोज तिवारी, जानिये क्या है वजह
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Nov 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार 20 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सचिवालय के अंदर एक व्यक्ति ने मिर्ची पावडर से हमला कर दिया। इस हमले की खबर सुनने के बाद दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने औपचारिक शिष्टाचार के तहत इस घटना की निंदा की और अफसोस जताया। लेकिन अब मनोज तिवारी अपने अफसोस जताने पर पछता रहे हैं। उनका कहना है कि थोड़ी देर से ही सही, बाद में उन्हें समझ आया कि इस तरह के हमले वे खुद अपने ऊपर करवा रहे हैं जिससे वे जनता की सहानुभूति और वोट हासिल कर सकें।
मनोज तिवारी ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि मैंने पिछली घटनाओं का विश्लेषण किया तब मुझे समझ आया कि केजरीवाल पर हमले केवल उसी समय होते हैं जब सामने कोई चुनाव होता है।
केजरीवाल पर हमले का क्रमवार विश्लेषण करते हुए तिवारी ने कहा कि उन पर साल 2013 में नचिकेता नाम के एक आदमी ने काला पेंट फेंका था। तब भी हमें लगा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। लेकिन बाद में पता चला कि यह आप की साजिश थी। वह केवल मीडिया का ध्यान और लोगों से सहानुभूति और उनका वोट चाहिए था क्योंकि सामने 2014 के आम चुनाव थे। इसी प्रकार दिल्ली के विधानसभा चुनाव के भी पहले उन पर कथित रुप से हमला किया गया।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना है कि मीडिया में सुर्खियों में बने रहने के लिए एक नेता इस तरह की हरकतें कर रहा है। इससे लोकतंत्र का सम्मान घटता है और केजरीवाल को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उनके एक विधायक सोमनाथ भारती ने एक एंकर को खुलेआम अभद्र शब्द कहे। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। लेकिन आम आदमी पार्टी से एक भी नेता ने उस घटना पर कोई अफसोस नहीं जताया। इसी से समझ आता है कि आम आदमी पार्टी की राजनीति का स्तर क्या है। उन्होंने सोमनाथ पर कार्रवाई की मांग की।