फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Jarange maratha reservation maratha quota maharashtra government

Maharashtra: मनोज जरांगे का राज्य सरकार पर आरोप, कहा- आंदोलन को कमजोर करने के लिए रची जा रही साजिश

Sat, 24 Feb 2024 05:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 24 Feb 2024 05:58 PM IST
सार

जरांगे ने जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह रविवार को अपनी अगली कार्रवाई का खुलासा करेंगे। उन्होंने समुदाय के लोगों से वहां इकट्ठा होने के लिए भी कहा।

विज्ञापन
Manoj Jarange maratha reservation maratha quota maharashtra government
मनोज जरांगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार पर सरकारी नौकरियों और शिक्षा में समुदाय को आरक्षण के लिये उनके द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को कमजोर करने के लिए ‘चालबाजी और साजिश’ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जरांगे ने जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह रविवार को अपनी अगली कार्रवाई का खुलासा करेंगे। उन्होंने समुदाय के लोगों से वहां इकट्ठा होने के लिए भी कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आरक्षण के लिए उनके प्रयासों को विफल करने के लिए चालबाजी और साजिश कर रही है। जरांगे ने कुनबी मराठों के रक्त संबंधियों पर अधिसूचना को कानून में बदलने में देरी पर सवाल उठाया।
विज्ञापन


जरांगे ने पुलिस पर राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इशारे पर मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का भी आरोप लगाया।उन्होंने मराठा समुदाय के सदस्यों से शनिवार को अपने-अपने स्थानों पर सुबह के 11 बजे से दोपहर के एक बजे तक ‘रास्ता रोको’ अभियान चलाने का भी आग्रह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र विधानमंडल ने मंगलवार को एक दिवसीय विशेष सत्र के दरान सर्वसम्मति से एक अलग श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला एक विधेयक पारित किया था। लेकिन जरांगे ओबीसी के तहत समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

होटल के बाहर हंगामा करने के आरोप में जरांगे के समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
मुंबई में एक होटल के बाहर हंगामा करने के आरोप में मराठा आरक्षण के कार्यकर्ता मनोज जरांगे के पांच समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की आपराधिक साजिश और दंगा करने और बॉम्बे पुलिस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वे कार्यकर्ता अजय महाराज बारास्कर से जरांगे के खिलाफ दिए गए बयान पर सफाई की मांग कर रहे थे। एक अधिकारी ने कहा, "मराठा आरक्षण के कुछ समर्थक चर्चगेट के पास एक होटल के बाहर इकट्ठा हुए। इसी इलाके में बारास्कर शुक्रवार की शाम करीब 6:45 बजे मौजूद थे।"


होटल के बाहर तैनात पुलिस ने मराठा आरक्षण के कार्यकर्ताओं में पांच को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए पांचों व्यक्ति जरांगे के समर्थक हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed