{"_id":"5c0269c7bdec2241b1429090","slug":"manohar-parrikar-took-meeting-of-officers-and-gave-orders-to-finish-pending-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिकर ने अधिकारियों के साथ की बैठक, लंबित कार्यों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
परिकर ने अधिकारियों के साथ की बैठक, लंबित कार्यों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Updated Sat, 01 Dec 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
मनोहर परिकर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज अपने निजी आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने लंबित कार्यों के निपटारे में तेजी दिखाने के निर्देश दिए। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह बैठक मंडोवी नदी पर बन रहे तीसरे पुल समेत विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए की गई थी।
विज्ञापन
पर्रिकर ने इससे पहले 31 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक की थी और इसके अगले दिन पार्टी नेताओं से मुलाकात की।परिकर ने इससे पहले 31 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक की थी और अगले दिन पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सीएम ऑफिस के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश देने के साथ इसके लिए समय सीमा भी तय की। बता दें कि सरकार के विभिन्न विभागों में पिछले दो साल से रिक्तियां चल रही हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री परिकर का स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते रिक्तियां भरने की प्रक्रिया को पिछले नौ महीने से रोक दी गई थी। 62 वर्षीय परिकर नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से छुट्टी मिलने के बाद 14 अक्टूबर से अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस राज्य में परिकर के स्थान पर ‘पूर्णकालिक’ मुख्यमंत्री की मांग कर रही है।