फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manohar Parrikar said should have taken Rahul Gandhi along with army on Surgical Strike

'मुझे सेना को कहना चाहिए था कि राहुल गांधी को साथ लेकर सर्जिकल स्ट्राइक करो'

Tue, 17 Jul 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Updated Tue, 17 Jul 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar said should have taken Rahul Gandhi along with army on Surgical Strike
मनोहर पर्रिकर

कांग्रेस पर तंज कसते हुए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का कहना है कि क्या वह भारतीय सेना के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ले जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते। साल 2016 में उरी हमलों के बाद सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। पूर्व रक्षामंत्री ने यह बयान बहुत सारी विपक्षी पार्टियों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए गए सवाल के जवाब में कहीं।

विज्ञापन


सिंतबर 2016 में हुए सर्जिकल ऑपरेशन का हवाला देते हुए पर्रिकर ने कहा, 'जब हमने सर्जिकल स्ट्राइक की तो विपक्ष ने कहा कि ऐसा कभी हुआ ही नहीं। मुझे विपक्ष को सर्जिकल स्ट्राइक के लिए ले जाना चाहिए था। मुझे भारतीय सेना को कहना चाहिए था कि राहुल गांधी को साथ लेकर सर्जिकल स्ट्राइक करो। यदि आप सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं तो सबसे महत्वपूर्ण चीज गोपनीयता होती है। इस बारे में केवल चार लोग जानते थे जिनमें मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सेनाध्याक्ष बिपिन रावत और सेना के जोन कमांडर और श्रीनगर में कमांडर के अलावा सैन्य संचालन के महानिदेशक शामिल थे।'
विज्ञापन


उरी हमलों के 11 दिन बाद जिसमें 18 जवान मारे गए थे, 29 सितबंर 2016 को सेना ने दावा किया कि उसने संदिग्ध आतंकियों के पाक अधिकृत कश्मीर के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है। पर्रिकर ने कांग्रेस पर अपने और भाजपा के खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह इस तरह के अभियानों के खिलाफ लोकसभा चुनावों के दौरान जवाब दें। उन्होंने कहा, 'जब मैं सत्ता में आया तो कुछ लोगों ने फैलाया कि मैं घमंडी हूं। कांग्रेस अफवाह फैलाने में माहिर है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed