{"_id":"5bb0094e867a5511195aa2a1","slug":"manohar-parrikar-dealing-with-government-work-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से ही सरकारी कामकाज निपटा रहे परिकर, 15 सितंबर से एम्स में भर्ती हैं गोवा के मुख्यमंत्री ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अस्पताल से ही सरकारी कामकाज निपटा रहे परिकर, 15 सितंबर से एम्स में भर्ती हैं गोवा के मुख्यमंत्री
एजेंसी, पणजी
Updated Sun, 30 Sep 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर अस्पताल से ही प्रशासनिक कामकाज निपटा रहे हैं। परिकर 15 सितंबर से एम्स में भर्ती हैं। गोवा सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सुदीन धवलीकर ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री अस्पताल में ही सभी जरूरी आधिकारिक फाइलें देख रहे हैं।
धवलीकर ने बताया कि जो फाइल सीएम के पास भेजी जाती है, वह दो-तीन दिन में उसे निपटा रहे हैं। कोई भी फाइल पेंडिंग नहीं है। पुर्तगाल सरकार के साथ जलापूर्ति और स्वच्छता पर समझौते को लेकर कार्यक्रम से इतर धवलीकर ने कहा कि परिकर के निर्देशों के मुताबिक, सभी कैबिनेट सदस्य प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रत्येक बुधवार समीक्षा बैठक कर रहे हैं।
इसके बाद बैठक की रिपोर्ट को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाता है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहें हैं। सभी प्रशासनिक कार्यों की निगरानी मुख्य सचिव कर रहे हैं।