फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mann Ki Baat, Third book launched, Shah advised youth, PM modi mann ki baat

Mann Ki Baat: जल्द बाजार में लॉन्च होगी 'मन की बात' पर तीसरी पुस्तक, शाह ने युवाओं को दी किताब पढ़ने की सलाह

Wed, 18 Oct 2023 06:12 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 06:12 AM IST
सार

उन्होंने एक्स पर कहा, कि यह किताब इस बात पर रोशनी डालती है कि पीएम मोदी ने किस प्रकार अपने शब्दों की ताकत से राष्ट्र के लोक कल्याण का ऊंचा लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों को एकजुट किया। 

विज्ञापन
Mann Ki Baat, Third book launched, Shah advised youth, PM modi mann ki baat
पीएम मोदी ने मन की बात - फोटो : Twitter@air

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' पर प्रकाशनों की शृंखला में तीसरी पुस्तक जल्द ही बाजार में आने वाली है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पुस्तक 'इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस : मन की बात @100', पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की अनूठी यात्रा की कहानी का वर्णन करती है।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा, कि यह किताब इस बात पर रोशनी डालती है कि पीएम मोदी ने किस प्रकार अपने शब्दों की ताकत से राष्ट्र के लोक कल्याण का ऊंचा लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों को एकजुट किया। 
विज्ञापन


युवाओं को दी पुस्तक पढ़ने की सलाह
डाटा और अंतर्दृष्टि से युक्त यह पुस्तक उन युवाओं को अवश्य पढ़नी चाहिए जो राष्ट्र की परिवर्तनकारी यात्रा पर जानकारी हासिल करना चाहते हैं। मन की बात अपने 100वें संस्करण को पार कर चुकी है। मैं इस साहित्य रत्न के लिए पुस्तक के प्रकाशक ब्लूक्राफ्ट को बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को एक आधुनिक जन आंदोलन बताते हुए सभी से पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मासिक रेडियो प्रसारण लोगों की लोक कल्याण की सामूहिक भावना का उत्सव मनाने का एक मंच रहा है। शृंखला की पहली पुस्तक 26 एपिसोड की समाप्ति के बाद प्रकाशित हुई थी। 


इसे मई 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जारी किया था। अगली किताब मार्च 2019 में अपने 50वें एपिसोड के बाद आई थी। प्रकाशक ने कहा, किताब की प्रस्तावना में पीएम मोदी ने लिखा है कि मुझे खुशी है कि अप्रैल 2023 में कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पूरे होने के मद्देनजर एक किताब लिखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed