फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Mann Ki Baat Live Today Narendra Modi Address to Nation on Christmas Day 25 December 2022

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की साल की आखिरी 'मन की बात', कोरोना को लेकर देश को किया आगाह

Sun, 25 Dec 2022 11:14 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 25 Dec 2022 11:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल का खासतौर से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने शोध, नवोन्मेष, और कैंसर केयर के क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है। इस केंद्र द्वारा की गई एक गहन शोध में सामने आया है कि स्तन कैंसर के मरीजों के लिए योग बहुत ज्यादा असरकारी है।

विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat Live Today Narendra Modi Address to Nation on Christmas Day 25 December 2022
मन की बात - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ष 2022 की अंतिम 'मन की बात' कर रहे हैं। माह के अंतिम रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रसारण में उन्होंने आज क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने देशवासियों से ईसा मसीह की सीख को याद रखने का आह्वान किया। उन्होंने स्तर कैंसर पर टाटा मेमोरियल की योग संबंधी रिसर्च, अटलजी और ऐतिहासिक हर घर तिरंगा अभियान का भी खासतौर से जिक्र किया। कोरोना के नए खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को सावधान रहने को कहा। 

विज्ञापन


पीएम ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, 'प्यारे देशवासियों, आज दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये ईसा मसीह के जीवन और उनकी सीख को याद करने का दिन है। मैं आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।'  पीएम मोदी ने कोरोना के नए खतरे को देखते हुए कहा, 'हम देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें सावधान रहने और मास्क पहनने और हाथ धोने की जरूरत है।
विज्ञापन


अटलजी को किया याद
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटलजी को याद करते हुए कहा, 'आज हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के हृदय में उनके लिए एक खास स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य की कई चुनौतियों पर विजय पाई
कोरोना को लेकर फिर बढ़ रही आशंकाओं के बीच पीएम मोदी ने कहा, 'बीते कुछ वर्षों में हमने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी चुनौतियों पर विजय पाई है। इसका पूरा श्रेय हमारे चिकित्सा विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और देशवासियों की इच्छाशक्ति को जाता है। मेरा आपसे भी आग्रह है कि योग, आयुर्वेद और हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े हुए ऐसे प्रयासों के बारे में अगर आपके पास कोई जानकारी हो तो उन्हें सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें।'

टाटा मेमोरियल की शोध का किया खासतौर से जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम में मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल का खासतौर से जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'आप सभी ने मुंबई के इस संस्थान के बारे में जरूर सुना होगा। इस संस्थान ने शोध, नवोन्मेष, और कैंसर केयर के क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है। इस केंद्र द्वारा की गई एक गहन शोध में सामने आया है कि स्तन कैंसर (Breast Cancer) के मरीजों के लिए योग बहुत ज्यादा असरकारी है।
पीएम मोदी ने कहा कि कई और बीमारियों में भी योग के लाभ को लेकर अध्ययन किए जा रहे हैं। इनमें हृदय रोग, अवसाद, नींद की बीमारी और गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याएं शामिल हैं। 

नहीं भूल सकते हर घर तिरंगा अभियान
पीएम ने कहा कि विदा हो रहे वर्ष 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला 'हर घर तिरंगा' अभियान को कौन भूल सकता है। वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया।

कोरोना काल में दिख रहा योग व आयुर्वेद का महत्व
हाल में गोवा में संपन्न विश्व आयुर्वेद सम्मेलन गोवा को लेकर पीएम ने कहा कि मैंने उसमें शिरकत की थी। इसमें 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि आए थे। इसमें 550 से अधिक शोध पत्र पेश किए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह कोरोना वैश्विक महामारी के इस समय में योग और आयुर्वेद की शक्ति को हम सभी देख रहे हैं, उसमें इनसे जुड़ी प्रामाणिक रिसर्च बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।उन्होंने कहा कि भारत सहित दुनियाभर की करीब 215 कंपनियों ने गोवा आयुर्वेद सम्मेलन में अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। चार दिनों तक चले इस आयुर्वेद एक्सपो में एक लाख से भी अधिक लोगों ने आयुर्वेद से जुड़े अपने साझा किए। 

अद्भुत रहा वर्ष 2022, अमृत काल शुरू हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलविदा हो रहे वर्ष 2022 को लेकर कहा कि यह कई मायने में बहुत प्रेरक और अद्भुत रहा। इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ्तर पकड़ी और सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किए।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 एक और कारण से हमेशा याद किया जाएगा। ये है, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना का विस्तार। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को प्रदर्शित  करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed