फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mann ki baat PM Modi pays tribute to former pm narsimha rao says he leave no stone unturned to raise voice

मन की बात में पीएम मोदी ने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव को इस तरह किया याद

Sun, 28 Jun 2020 12:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 28 Jun 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
mann ki baat PM Modi pays tribute to former pm narsimha rao says he leave no stone unturned to raise voice
मन की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कोरोना, लॉकडाउन, अनलॉक, मानसून, भारत-चीन विवाद सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज 28 जून को भारत अपने भूतपूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव जी को श्रद्धांजलि दे रहा है। आज से उनकी जन्म शताब्दी शुरू हो रही है। वह स्वाभाविक राजनेता थे। कई भाषाओं को जानते थे। वह अपनी आवाज बुलंद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते थे।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पीवी नरसिम्हा राव देश के नौवें प्रधानमंत्री थे। 1991 से 1996 तक उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा की। उन्हें लाइसेंस राज के निराकरण का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने राजीव गांधी सरकार की कई नीतियों को पलट दिया था। उन्हें 'भारतीय आर्थिक सुधारों के जनक' के रूप में जाना जाता है।


यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का चीन को कड़ा संदेश, भारत दोस्ती के साथ आंख में आंख डालकर जवाब देना भी जानता है

नई दिल्ली में साल 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद में किया गया था। वह विभिन्न विषयों (राजनीति के अलावा) जैसे साहित्य और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर (कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सहित) के बहुमुखी विचारक थे। वे 17 भाषाएं बोल सकते थे। हालांकि उनके कार्यकाल के दौरान उनकी आलोचना हुई और यहां तक कि बाद में उनकी ही पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया।

भारत दोस्ती के साथ आंख में आंख डालकर जवाब देना भी जानता है
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा कि हाल ही में दुनिया ने अपनी सीमाओं और संप्रभुता की रक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता को देखा है। उन्होंने कहा कि लद्दाख में भारत की भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है। भारत मित्रता निभाना जानता है, तो आंख में आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है। वहीं, प्रधानमंत्री ने लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए जवानों को याद किया। उन्होंने कहा कि लद्दाख में हमारे जो वीर जवान शहीद हुए हैं, उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है, श्रद्धांजलि दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed