फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manmohan Singh targets rejects the culture of constant self praise and Jumlas of PM Modi

मनमोहन ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- किसानों की आय इस तरह नहीं होगी दोगुनी

Sun, 22 Jul 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jul 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Manmohan Singh targets rejects the culture of constant self praise and Jumlas of PM Modi

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह अपनी खामोशी की वजह से विरोधियों की अलोचनाएं झेल चुके हैं। वह रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी में पीएम मोदी के खिलाफ मुखर दिखाई दिए। बैठक में उन्होंने पीएम को खुद की प्रशंसा करने वाला और जुमलेबाज बताया। पीएम द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के वादे पर सिंह ने कहा कि कृषि में 14 फीसदी की विकास दर हासिल किए बिना ऐसा होना संभव नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनमोहन सिंह ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के लिए मजबूत नीतियां बनाने की बजाए पीएम जुमलेबाजी करते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि बैठक में राहुल गांधी ने पीड़ितों के लिए लड़ने और उनके हक में आवाज उठाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है।
विज्ञापन


पूर्व पीएम ने मोदी द्वारा किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के वादे पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना है तो कृषि में 14 फीसदी की विकास दर होनी चाहिए। जिसकी फिलहाल कोई संभावना दिखाई नहीं देती है। इस साल वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2018 के लिए पेश किए गए आर्थिक सर्वे में कृषि क्षेत्र में 2.1 फीसदी विकास दर होने का अनुमान लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले मोदी सरकार ने किसानों के लिए खरीफ फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद मोदी के नेतृत्व में भाजपा जोर-शोर से इसका प्रचार करने में जुट गई है। भाजपा का कहना है कि पीएम मोदी ने किसानों से किया वादा पूरा किया है। ऐसे में मनमोहन सिंह की टिप्पणी को भाजपा के इस प्रचार के कौट के तौर पर देखा जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed