{"_id":"608a858b8ebc3e8d3a6ee57a","slug":"manmohan-singh-recovers-from-covid19-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को एम्स से मिली छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने के बाद 19 अप्रैल को हुए थे भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को एम्स से मिली छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने के बाद 19 अप्रैल को हुए थे भर्ती
Thu, 29 Apr 2021 03:38 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 29 Apr 2021 03:38 PM IST
सार
कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मनमोहन सिंह 19 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुए थे। पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आज यानी गुरुवार को छुट्टी मिल गई। गत 19 अप्रैल को 88 साल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को हल्का बुखार होने के बाद जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी। पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। डॉक्टर मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वो 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। साल 2009 में एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।
विज्ञापन