{"_id":"676e6f2e1739d852c508f909","slug":"manmohan-singh-last-journey-commence-from-aicc-headquarter-after-public-pay-tributes-says-kc-venugopal-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manmohan Singh: कल सुबह 9.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी अंतिम यात्रा, इस जगह होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manmohan Singh: कल सुबह 9.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी अंतिम यात्रा, इस जगह होगा अंतिम संस्कार
Fri, 27 Dec 2024 03:27 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 27 Dec 2024 03:27 PM IST
सार
वेणुगोपाल ने बताया, 'कल 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।'
विज्ञापन
मनमोहन सिंह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से शुरू होगी। वेणुगोपाल ने बताया कि मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू रोड पर रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के समीप किया जा सकता है।
आम जनता के दर्शनों के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा पार्थिव शरीर
वेणुगोपाल ने बताया, 'कल 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।' उन्होंने बताया, 'कल सुबह 9.30 बजे डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से श्मशान घाट तक जाएगी।' भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। मनमोहन सिंह को गुरुवार रात करीब 8.30 बजे गंभीर हालत में नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 'वह हमेशा एक ईमानदार नेता, एक महान अर्थशास्त्री और एक ऐसा नेता के तौर पर याद रखे जाएंगे, जिन्होंने खुद को सुधारों के प्रति समर्पित कर दिया। एक अर्थशास्त्री के रूप में, खासकर चुनौतीपूर्ण समय में उन्होंने देश की बड़ी सेवा की। उन्होंने अलग-अलग पदों पर अपने सेवाएं दीं और देश की विकास यात्रा में अहम योगदान दिया। उन्होंने रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में सेवाएं दीं। पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे और देश में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी।'
विज्ञापन
मनमोहन सिंह साल 1991 में भारत के वित्त मंत्री बने और उन्होंने ऐतिहासिक आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की। मनमोहन सिंह को आर्थिक उदारीकरण के साथ ही सूचना का हक कानून, मनरेगा, आधार कार्ड और आरटीई के साथ ही अमेरिका के साथ ही असैन्य परमाणु समझौते के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन