फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manmohan Singh and Mulayam Singh Yadav received Lifetime Achievement Award

मनमोहन सिंह और मुलायम सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Wed, 11 Dec 2019 03:32 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 11 Dec 2019 03:32 AM IST
विज्ञापन
Manmohan Singh and Mulayam Singh Yadav received Lifetime Achievement Award
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। दोनों नेता किन्हीं कारणों के चलते खुद अवार्ड प्राप्त नहीं कर सके। मुलायम सिंह का सम्मान सपा सांसद जया बच्चन ने ग्रहण किया। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय सेंटर में लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड-2019 का आयोजन हुआ। 

विज्ञापन


इसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सांसदों को सम्मानित किया। लोकमत पार्लियामेंटेरियन अवार्ड की इस तीसरी श्रृंखला में आठ सांसदों को सम्मानित किया गया। आठ अलग-अलग वर्गों में विभिन्न सांसदों के नाम का चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय निर्णायक समिति ने किया। इसके लिए चार सांसद लोकसभा और चार राज्यसभा से चुने गए। 
विज्ञापन


मनमोहन सिंह और मुलायम सिंह के अलावा सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में सौगत राय और तिरुचि शिवा को सम्मान मिला। सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद के रूप में सुप्रिया सुले और कहकशां परवीन को पुरस्कृत किया गया। पहली बार संसद तक पहुंची महिला सांसद भारती प्रवीण पवार और विप्लव ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सदस्य शरद पवार, पूर्व लोकसभा सचिव डॉ. सुभाष कश्यप और लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी मौजूद रहे। सम्मान समारोह से पहले लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 के तहत ‘भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका’ विषय पर परिचर्चा सत्र हुआ। इसमें एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कांग्रेस नेता शशि थरूर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed