{"_id":"6348728377f5f062596d0c4b","slug":"manish-tewari-attack-on-bjp-and-said-article-370-was-not-implemented-by-congress-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Article 370: नेहरू के बचाव में आए मनीष तिवारी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लेकर साधा भाजपा पर निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Article 370: नेहरू के बचाव में आए मनीष तिवारी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लेकर साधा भाजपा पर निशाना
Fri, 14 Oct 2022 01:48 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:48 AM IST
सार
मनीष तिवारी ने कहा कि आगे पांच-छह अगस्त 2019 को राज्यसभा और फिर लोकसभा में जो कुछ भी हुआ वह अभी भी सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में है। 31 अक्टूबर को मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
manish tewari
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाना भाजपा अपना सबसे बड़ा काम मानती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कश्मीर के मुद्दों के लिए जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं अब इसका जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 लागू किया
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 लागू नहीं किया था। भाजपा पर निशाना साधते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि भारत की संविधान सभा जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी शामिल थे, उन्होंने वहां अनुच्छेद 370 लागू किया।
विज्ञापन
मनीष तिवारी ने कहा कि अगस्त 2019 को राज्यसभा और फिर लोकसभा में जो कुछ भी हुआ वह अभी भी सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में है। 31 अक्टूबर को मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 को शामिल करने की गलती के कारण कश्मीर में गड़बड़ी हुई
शाह ने कहा था कि जवाहरलाल नेहरू की अनुच्छेद 370 को शामिल करने की गलती के कारण कश्मीर में गड़बड़ी हुई। इसे देश के साथ ठीक से एकीकृत नहीं किया जा सका। हर कोई अनुच्छेद 370 को हटाना चाहता था। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक झटके में हटा दिया। देश के साथ कश्मीर के एकीकरण को पूरा किया। पीएम मोदी ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में गुजरात में एक सभा को संबोधित करते हुए कश्मीर के मुद्दों के लिए नेहरू को भी जिम्मेदार ठहराया था।