{"_id":"615482608ebc3e334e1d293a","slug":"manish-sisodia-road-show-in-gandhi-nagar-before-municipal-corporation-election-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री सिसोदिया बोले- सूरत के बाद गांधीनगर की जनता देगी बड़ा संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरातः दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री सिसोदिया बोले- सूरत के बाद गांधीनगर की जनता देगी बड़ा संदेश
Wed, 29 Sep 2021 08:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:42 PM IST
सार
गांधीनगर निकाय चुनाव में एक रो़ड शो करते हुए सिसोदिया ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा गुजरात में अब अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगी है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : Twitter/@msisodia
विस्तार
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि सूरत में मिली जीत लोगों के विश्वास की जीत थी। अब गांधीनगर नगर निगम चुनाव में पार्टी को जीत देकर यहां की जनता गुजरात के साथ-साथ पूरे देश को यह संदेश देगी कि आप अब गुजरात का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि गांधीनगर नगर निगम चुनाव में पार्टी बड़ी जीत हासिल कर विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा संकेत देगी।
विज्ञापन
गांधीनगर निकाय चुनाव में एक रो़ड शो करते हुए सिसोदिया ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा गुजरात में अब अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगी है। उसे लगने लगा है कि कांग्रेस उसे यहां से सत्ता से नहीं उखाड़ पाई, लेकिन आम आदमी पार्टी उसे सत्ता से बेदखल कर सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा का यह डर ही आम आदमी पार्टी की जीत है। उन्होंने कहा कि अब तक राजनीति में केवल राजनेता अपना लाभ देखते थे, लेकिन आप की राजनीति में आम आदमी का लाभ सबसे पहले देखा जाता है। यही कारण है कि पार्टी को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन