Manipur: महिलाओं की भीड़ ने घरों, स्कूलों में लगाई आग; केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर फिर हमला
एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सैकड़ों महिलाओं के नेतृत्व में लोगों की भीड़ ने हमले किए। महिलाओं को ढाल की तरह इस्तेमाल किया गया था। भीड़ ने बीएसएफ के जवानों से वाहन छीनने की कोशिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में महिलाओं की एक भीड़ ने खाली छोड़े गए घरों और स्कूलों में आग लगा दी। इस दौरान फायरिंग और बम विस्फोट भी किए गए। भीड़ ने बीएसएफ के वाहन को भी छीनने की कोशिश की। घटना चुराचांद पुर जिले के तोरबंग बाजार की है। पुलिस ने बताया कि लोगों की भीड़ ने, जिसका नेतृत्व सैकड़ों महिलाएं कर रहीं थी, कम से कम 10 घरों में आग लगा दी।
इस बीच केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के इंफाल स्थित आवास पर एक बार हमला किया गया। बताया जा रहा है कि महिलाओं की रैली ने उस वक्त उग्र रूप धारण कर लिया, जब प्रदर्शनकारियों ने आवास पर पथराव किया। प्रदर्शकारी मंत्री से जातीय हिंसा प्रभावित राज्य में स्थिति पर संसद में बयान देने की मांग कर रहे थे। गनीमत रही कि हमले के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री सिंह के आवास पर दो महीने में हुआ यह दूसरा हमला है।
इस बीच मणिपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने राज्य में शांति बहाल करने की मांग करते हुए दिन में एक रैली निकाली। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। युवक उस इलाके से गुजर रहे थे, जिसमें उन्हें रैली करने की अनुमति नहीं थी। कांगपोकपी जिले में चार मई को हुई एक घटना का वीडियो सामने आने के कुछ दिन बाद ये घटनाएं हुई हैं।
महिलाओं की भीड़ ने लगाई घरों में आग
भीड़ की तरफ से इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई और देसी बमों से विस्फोट किए गए। भीड़ ने तोरबंग बाजार स्थित चिल्ड्रेन ट्रेजर हाई स्कूल को भी आग के हवाले कर दिया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सैकड़ों महिलाओं के नेतृत्व में लोगों की भीड़ ने हमले किए। महिलाओं को ढाल की तरह इस्तेमाल किया गया था। भीड़ ने बीएसएफ के जवानों से वाहन छीनने की कोशिश की लेकिन जवानों और स्थानीय लोगों ने फायरिंग कर भीड़ के प्रयास को विफल कर दिया।
ये भी पढ़ें- Manipur Violence: महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के आरोपियों पर कार्रवाई; 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए
आरएसएस पदाधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें मणिपुर में बीते दिनों दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरएसएस पदाधिकारी और उनके बेटे के शामिल होने का आरोप लगाया गया था। पीड़ित आरएसएस पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मणिपुर पुलिस ने बताया कि उनके साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को एक शिकायत मिली है, जिसमें एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी ने बताया है कि उनकी और उनके बेटे की तस्वीर को कांट-छांट करके वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट पर लगा दिया गया है।
पोस्ट के कैप्शन में आरोप लगाया गया है कि पदाधिकारी और उनका बेटा इस अपराध में सीधे तौर पर शामिल हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की जांच चल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.