फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur viral video Mamata Banerjee Slams PM Narendra Modi Over Remark on West Bengal Rajasthan Chhattisgarh

West Bengal: 'हम पर हमला करने के लिए किसी बात को दबाया जाए, यह सही नहीं'; ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर पलटवार

Thu, 20 Jul 2023 07:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Jul 2023 07:22 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा था घटना चाहे राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो, हम राजनीतिक विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था और नारी के सम्मान का ध्यान रखें। किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
manipur viral video Mamata Banerjee Slams PM Narendra Modi Over Remark on West Bengal Rajasthan Chhattisgarh
Mamata Banerjee - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर में महिलाओं के सथ हैवानियत का वीडियो वायरल होने के बाद से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस बीच पीएम मोदी ने घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शे नहीं जाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों का भी जिक्र किया था। इसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा एतराज जताया है।

विज्ञापन


ममता ने कहा कि PM मोदी ने मणिपुर पर बात नहीं की। उन्होंने मणिपुर के साथ बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को जोड़ा। उन्होंने देश को तोड़ने वाला बयान दिया। हम पर हमला करने के लिए किसी बात को दबाया जाए यह सही नहीं है। आज ये लोग हिंसा और महिलाओं के लूट के सौदागर बन गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीडियो देखकर ऐसा लगा कि यह कैसा देश है, जहां माताओं-बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मेरा दिल व्यथित है और भाजपा के नेता इस पर बात करने की बजाय हमें गाली दे रहे हैं। यह बहुत शर्मनाक बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मणिपुर में जो घटना हुई, उससे हमारा मन बहुत दुखी हुआ। इंडिया मणिपुर के साथ खड़ा है। इंडिया देश की एकता के लिए खड़ा है। कोर्ट के आदेश के बाद भी इस तरह की वीडियो अपलोड कर दिया गया। यह क्या चल रहा है। वीडियो देखकर मन बहुत दुखी हुआ। दिल रो रहा है। हम दूसरी पार्टी के लोगों से बातचीत करेंगे। अगर सभी सहमत होते हैं तो इंडिया के कुछ मुख्यमंत्री मणिपुर का दौरा करेंगे।


पीएम मोदी ने क्या कहा था?
पीएम मोदी ने कहा था कि मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले, कितने हैं-कौन हैं, यह अपनी जगह है, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे माताओं-बहनों की रक्षा करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं। अपने राज्यों में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें। घटना चाहे राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो, हम राजनीतिक विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था और नारी के सम्मान का ध्यान रखें। किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed