Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार घर जलाए, तीन गिरफ्तार, हथियार भी बरामद, सेना तैनात
Manipur Violence: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक न्यू चेकोन, इंफाल पूर्व में आज सुबह एक खास समुदाय के दुकानदारों को दुकान बंद करने के लिए कहा गया। इसके बाद न्यू चेकोन में अज्ञात बदमाशों ने चार घरों आग के हवाले कर दिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर में सोमवार सुबह एक बार फिर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने चार घरों को आग लगा दी है। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। क्षेत्र में एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है। सेना के मुताबिक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हथियार भी बरामद हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। सूत्रों के मुताबिक एक पूर्व विधायक और उसके दो सुरक्षकर्मियों को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि किसी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। हिंसाग्रस्त मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार शाम को कहा, एक पूर्व विधायक सहित तीन लोगों को इंफाल पूर्व में न्यू चेकॉन (न्यू लेम्बुलेन) में विक्रेताओं और दुकानदारों को धमकाने में शामिल होने के आरोप में आज दिन में मणिपुर पुलिस द्वारा उठाया गया था। अभी उनसे पूछताछ हो रही है। मुख्यमंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के कथित तौर पर एक हथियार बदमाश ने पहले न्यू चेकोन क्षेत्र के कुछ दुकानों के मालिकों को बंद करने की धमकी दी। इसके बाद न्यू चेकोन, इंफाल पूर्व में तनाव फैल गया। इसके बाद न्यू चेकोन में अज्ञात उपद्रवियों ने चार घरों आग के हवाले कर दिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सेना के मुताबिक सोमवार सुबह इंफाल में संघर्ष की जानकारी मिली। इसके बाद तुरंत सेना और असम राइफल्स की टुकड़ियों को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया। सेना के मुताबिक अब स्थिति नियंत्रण में है। इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हथियार भी बरामद किया गया है। सूत्रों के मुताबिक हेंगलेप के पूर्व विधायक एसी टीएन हाओकिप को उनके दो सुरक्षाकर्मियों को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि अभी तक किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
मणिपुर में इंटरनेट प्रतिबंध 26 तक बढ़ाया गया
इस बीच, मणिपुर सरकार ने एक नई अधिसूचना जारी कर कहा कि राज्य में इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को और पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह प्रतिबंध 26 मई तक जारी रहेगा। अधिसूचना में, सरकार ने हवाला दिया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग के माध्यम से अभद्र भाषा और अफवाहों के प्रसार पर अंकुश लगाना इंटरनेट प्रतिबंध को बढ़ाने के प्रमुख कारणों में से एक था।
मणिपुर में ऊर्जा संकट को टालने के लिए उठाया कदम
मणिपुर में संकट के मद्देनजर, टैरिटोरियल आर्मी ने तीन तेल प्रतिष्ठानों का प्रबंधन करने के लिए कदम बढ़ाया है, जिससे हिंसा प्रभावित राज्य में ऊर्जा संकट टल गया है। ये तीन महत्वपूर्ण तेल प्रतिष्ठान इंफाल एविएशन फ्यूलिंग स्टेशन, मालोम बल्क ऑयल डिपो और सेकमई एलपीजी बॉटलिंग प्लांट हैं।
सेना के मुताबिक सूचना मिलने के 48 घंटे के भीतर बटालियन मालोम डिपो पहुंच गई और अगले 12 घंटों के भीतर डिपो को पूरी तरह से चालू कर दिया गया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पूरी तरह से परिचालित टैंक ट्रकों को भेजा गया, एटीएफ टैंकरों को खाली किया गया और नागरिक और रक्षा दोनों में कई उड़ानों में ईंधन भरा गया।
सेना ने कहा कि बटालियन की सहायता से, मणिपुर, मणिपुर पुलिस, सेना और असम राइफल्स इकाइयों के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर भेजे गए 400 से अधिक टैंक ट्रकों के साथ डिपो कुशलतापूर्वक काम कर रहा है। बटालियन ने इंफाल से 26 किमी दूर स्थित सेकमई एलपीजी बॉटलिंग प्लांट के उचित कामकाज में भी सहायता की। इस प्लांट से प्रतिदिन लगभग 8,000-10,000 सिलेंडर भेजे जा रहे हैं।