फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence: Tripura and Nagaland issued helpline numbers, army set up help desks at many places

Manipur Violence: त्रिपुरा और नगालैंड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, सेना ने कई जगह बनाए सहायता डेस्क

Fri, 05 May 2023 03:04 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 May 2023 03:04 PM IST
सार

मणिपुर के हालात को देखते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि त्रिपुरा सरकार ने मणिपुर में गड़बड़ी के संबंध में त्रिपुरा के निवासियों को 24x7 आधार पर सहायता प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ...

विज्ञापन
Manipur Violence: Tripura and Nagaland issued helpline numbers, army set up help desks at many places
Manipur violence - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर हिंसा को लेकर त्रिपुरा और नगालैंड सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और सहायता के लिए कंट्रोल रूप की स्थापना की। मणिपुर के हालात को देखते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि त्रिपुरा सरकार ने मणिपुर में गड़बड़ी के संबंध में त्रिपुरा के निवासियों को 24x7 आधार पर सहायता प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नबंर है ERSS: 112, स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर : 1070/0381-2416045/ 2416241 और व्हाट्सएप नंबर: 8787676210 है।

विज्ञापन

इसी तरह से नागालैंड सरकार मणिपुर में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और मणिपुर से निकासी की आवश्यकता वाले राज्य के नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नागालैंड ने मणिपुर से निकासी की आवश्यकता वाले लोगों के लिए व्यवस्था करने के लिए भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। नागालैंड गृह विभाग के मुताबिक राज्य पुलिस मुख्यालय और नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर सक्रिय कर दिए गए हैं। गृह विभाग ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। किसी भी व्यक्ति को किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर फोन नंबर 3702242511, फैक्स: 0370 2242512 या मोबाइल / व्हाट्सएप: 08794833041 या ईमेल: spcrkohima@gmail.com और एनएसडीएमए हेल्पलाइन नंबर: 0370 2381122/0370 2291123 के माध्यम से राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष, कोहिमा से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

सेना ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

सेना ने मणिपुर में अशांत क्षेत्र में रह रहे सशस्त्र बल के सैनिकों और पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए कई जगह हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यह पर्यटकों के लिए भी सहायता करेगी। सेना ने इन नंबरों को एसएमएस के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है। ये नंबर चौसीबों घंटे काम करेंगे। पूरे भारत के लिए 1904, भारतीय सेना की पूर्वी कमान, कोलकाता, मोबाइल नंबर 7439229496, लैंड लाइन नंबर- 033-22438703, तेजपुर मोबाइल नंबर 9387144346, लैंडलाइन नंबर 036-2124276, रंगापारा- मोबाइल नंबर 8798959257 और लैंड लाइन नंबर 038-62249122 को जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed