फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   civilian was killed and two were injured in violent clashes in two villages Manipur Imphal West Kangpokpi

Manipur Violence: पश्चिमी कांगपोकपी में रातभर हुई हिंसक झड़प, एक की मौत और दो घायल

Mon, 10 Jul 2023 01:00 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 10 Jul 2023 01:00 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि सुबह तीन बजे से छह बजे तक शांति रही। हालांकि, इसके बाद फेयेंग और सिंगदा गांवों से अंधाधुंध गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। उन्होंने कहा कि गोलीबारी कांगपोकपी जिले के कांगचुप इलाके के गांवों और पहाड़ियों को निशाना बनाकर की गईं।

विज्ञापन
civilian was killed and two were injured in violent clashes in two villages Manipur Imphal West Kangpokpi
मणिपुर में भड़की हिंसा के खिलाफ लोग। - फोटो : social media

विस्तार

मणिपुर में लगातार हिंसा जारी है। इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों के दो गांवों में हिंसक झड़पों में एक नागरिक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। दोनों जिलों के कांगचुक क्षेत्र के फेयेंग और सिंगदा गांवों से अंधाधुंध गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। पहले अधिकारियों ने बताया था कि हिंसा में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि पीड़ित एक आम नागरिक था, जिसके पास .303 राइफल थी। आशंका जताई जा रही है कि वह पुलिस शस्त्रागार से चोरी हो गई थी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि गेलजांग इलाके की संयुक्त तलाशी ली गई और मौके से .303 राइफल के साथ एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सैखोम सुबन सिंह (26) के रूप में की गई है, जो इंफाल पश्चिम जिले में झड़प स्थल से 25 किमी दूर गांव नाओरेमथोंग अचोम लीकाई का रहने वाला था। 

विज्ञापन

यह है मामला
गौरतलब है, मणिपुर में 3 मई को भड़की जातीय हिंसा में अब तक करीब 150 लोगों की जान जा चुकी है और कई हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दरअसल, मणिपुर का मेइती समुदाय उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग कर रहा है। इसके खिलाफ तीन मई को राज्य के पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च निकाला गया, जिसके बाद राज्य में हिंसा शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुई हिंसा
तनाव की शुरुआत चुराचंदपुर जिले से हुई। ये राजधानी इम्फाल के दक्षिण में करीब 63 किलोमीटर की दूरी पर है। इस जिले में कुकी आदिवासी ज्यादा हैं। गवर्नमेंट लैंड सर्वे के विरोध में 28 अप्रैल को द इंडिजेनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने चुराचंदपुर में आठ घंटे बंद का ऐलान किया था। देखते ही देखते इस बंद ने हिंसक रूप ले लिया। उसी रात तुइबोंग एरिया में उपद्रवियों ने वन विभाग के ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। 27-28 अप्रैल की हिंसा में मुख्य तौर पर पुलिस और कुकी आदिवासी आमने-सामने थे।  

इसके ठीक पांचवें दिन यानी तीन मई को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर ने 'आदिवासी एकता मार्च' निकाला। ये मैतेई समुदाय को एसटी का दर्जा देने के विरोध में था। यहीं से स्थिति काफी बिगड़ गई। आदिवासियों के इस प्रदर्शन के विरोध में मैतेई समुदाय के लोग खड़े हो गए। लड़ाई के तीन पक्ष हो गए।  

एक तरफ मैतेई समुदाय के लोग थे तो दूसरी ओर कुकी और नागा समुदाय के लोग। देखते ही देखते पूरा प्रदेश इस हिंसा की आग में जलने लगा। चार मई को चुराचंदपुर में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की एक रैली होने वाली थी। पूरी तैयारी हो गई थी, लेकिन रात में ही उपद्रवियों ने टेंट और कार्यक्रम स्थल पर आग लगा दी। सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed