फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence issue JP Nadda letter to mallikarjun kharge Congress reacts politics news in hindi

Politics: 'BJP की चिट्ठी में इनकार-व्याकुलता शामिल', नड्डा द्वारा खरगे दी गई चिट्ठी पर कांग्रेस ने किया पलटवार

Fri, 22 Nov 2024 02:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 22 Nov 2024 02:50 PM IST
सार

चिट्ठी में नड्डा ने खरगे से कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस मणिपुर में स्थिति को सनसनीखेज बनाने के लिए बार बार प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि खरगे भूल गए हैं कि कांग्रेस की सरकार ने आतंवादियों को भारत में प्रवेश करने की अनुमति दी। 

विज्ञापन
Manipur Violence issue JP Nadda letter to mallikarjun kharge Congress reacts politics news in hindi
जयराम रमेश - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जमकर आलोचना की और उनके आरोपों को निराधार बताया। नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर मणिपुर में जारी हिंसा पर गलत और राजनीति से प्रेरित कहानी बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्तक्षेप की मांग करने और संकट को कम करने में केंद्र की विफलता का आरोप लगाने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर पलटवार किया। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा कि भाजपा का पत्र झूठ से भरा है। यह एक 4डी अभ्यास है, जिसमें इनकार, विकृति, व्याकुलता और मानहानि शामिल है।
विज्ञापन


खरगे की चिट्ठी पर नड्डा का पलटवार
खरगे को जवाब देते हुए नड्डा ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो मणिपुर में स्थानीय मुद्दों से निपटने में पार्टी की घोर विफलता का असर आज भी दिख रहा है। भाजपा अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू को एक चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी का जवाब देने के लिए भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी।" 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं कि नड्डाजी का पत्र झूठ से भरा है। यह एक 4डी अभ्यास है, जिसमें इनकार, विकृति, व्याकुलता और मानहानि शामिल है।" उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर के लोग राज्य में सामान्य स्थिति के लिए तरस रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, "वे (मणिपुर के लोग) चार सवाल पूछ रहे हैं। प्रधानमंत्री राज्य का दौरा कब करेंगे? आखिर कब तक मुख्यमंत्री राज्य पर अत्याचार करते रहेंगे, जब अधिकांश विधायक उनके समर्थन में नहीं हैं? राज्य में पूर्णकालिक राज्यपाल की नियुक्ति कब होगी? केंग्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में अपनी घोर विफलताओं की जिम्मेदारी कब लेंगे?"
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने कांग्रेस को घेरा 
चिट्ठी में नड्डा ने खरगे से कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस मणिपुर में स्थिति को सनसनीखेज बनाने के लिए बार बार प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि खरगे भूल गए हैं कि कांग्रेस की सरकार ने न केवल आतंवादियों को भारत में प्रवेश करने की अनुमति दी बल्कि तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने उनके साथ संधियों पर हस्ताक्षर भी किए थे। मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा को घेर रही है। पीएम मोदी के राज्य में न जाने पर सवाल उठा रही है। 


बता दें कि पिछले सप्ताह तीन महिलाओं और तीन बच्चों के लापता होने के बाद राज्य में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। हिंसा भड़कने के बाद भीड़ ने विधायकों के घरों को निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ करने लगे। हालांकि, कुछ दिनों बाद लापता हुए लोगों के शव पाए गए। पिछले साल मई से इंफाल घाटी के मैतेई और आसपास की पहाड़ियों पर स्थित कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 


संबंधित वीडियो 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed