{"_id":"648d2e8da78d04ae7b06a6b6","slug":"manipur-violence-former-indian-army-chief-ved-malik-said-urgent-attention-needed-appeal-pm-modi-amit-shah-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर हिंसा पर पूर्व सेना प्रमुख ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से की 'तुरंत दखल' देने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर हिंसा पर पूर्व सेना प्रमुख ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से की 'तुरंत दखल' देने की मांग
Sat, 17 Jun 2023 10:40 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:40 AM IST
सार
एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी मणिपुर में हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं। हथियारबंद विद्रोहियों की सुरक्षाबलों के साथ झड़पों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
मणिपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में जारी हिंसा पर अब पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी चिंता जाहिर की है। पूर्व सेना प्रमुख वेद प्रकाश मलिक ने केंद्र सरकार से मणिपुर के हालात पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है। वहीं एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने मणिपुर के मौजूदा हालात को काफी गंभीर बताया है। बता दें कि एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी मणिपुर में हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं। हथियारबंद विद्रोहियों की सुरक्षाबलों के साथ झड़पों की कई खबरें सामने आ चुकी हैं।
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने जताई निराशा
मणिपुर से ताल्लुक रखने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एल निशिकांत सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मैं एक आम भारतीय हूं और एक रिटायर्ड जिंदगी जी रहा हूं। राज्य में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। लोगों की जिंदगी, उनकी संपत्ति कभी भी किसी के द्वारा नष्ट की जा सकती है। ऐसा लग रहा है कि मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। क्या कोई सुन भी रहा है?'
Manipur Violence: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना कहा- मणिपुर हिंसा पर अब तक PM ने शांति की अपील भी नहीं की
विज्ञापन
पूर्व सेना प्रमुख ने केंद्र सरकार से की अपील
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल निशिकांत सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पूर्व सेना प्रमुख वेद प्रकाश मलिक ने कहा कि 'मणिपुर के एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल से बात हुई और वह बहुत दुखी थे। मणिपुर में कानून व्यवस्था पर शीर्ष स्तर पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।' अपने इस ट्वीट के साथ वेद मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग किया।
बता दें कि मणिपुर में बीती 3 मई को ट्राइबल सॉलिडेरिटी मार्च के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बीते गुरुवार को ही उपद्रवियों की एक भीड़ ने केंद्रीय मंत्री के आवास में आग लगा दी। केंद्र ने भारी संख्या में मणिपुर में सुरक्षा बलों की तैनाती की हुई है लेकिन केंद्र की काफी कोशिशों और शांति की अपील के बावजूद हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन