फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence Eastern Army Command chief Lt Gen RP Kalita news in hindi

Manipur Violence: मणिपुर पहुंचे सेना की पूर्वी कमान प्रमुख आरपी कलिता, लोगों से की बात; कर्फ्यू में दी गई ढील

Sat, 13 May 2023 02:30 AM IST
वीरेंद्र शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 02:30 AM IST
सार

लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने हिंसाग्रस्त कुछ क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे शांति पहल की भी समीक्षा की। यात्रा के दौरान जनरल कलिता ने मंत्रीपुखुरी में स्थानीय समुदाय के प्रमुख लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। 

विज्ञापन
Manipur Violence Eastern Army Command chief Lt Gen RP Kalita news in hindi
Lt Gen Rana Pratap Kalita - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में लगातार बदलते हालात के बीच शुक्रवार को सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता मणिपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेना द्वारा चलाए जा रहे शांति बहाली के प्रयासों को देखा और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। करीब छह हजार जवान चौबीसों घंटे सुरक्षा में जुटे हुए हैं। ड्रोन और हेलीकॉप्टरों से हिंसाग्रस्त क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने हिंसाग्रस्त कुछ क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे शांति पहल की भी समीक्षा की। यात्रा के दौरान जनरल कलिता ने मंत्रीपुखुरी में स्थानीय समुदाय के प्रमुख लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मणिपुर की खुशहाली के लिए सभी से शांति और भाइचारे को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। सेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 6000 जवान चौबीसों घंटे शांति बहाली में जुटे हुए हैं। ड्रोन और हेलीकॉप्टरों के जरिए प्रदेश की निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन


हालात हो रहे सामान्य
मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि मणिपुर में स्थिति में काफी सुधार हुआ है और इसके कारण कर्फ्यू में ढील भी अब 7 घंटे के लिए बढ़ा दी गई है। विभिन्न शिविरों में रहने वाले विस्थापितों को कम किया जा रहा है। लगभग 45,000 अलग-अलग जगहों पर भेज दिया गया है। अभी तक हिंसा की वजह से 71 की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, मणिपुर कमांडो और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी। छह कमांडो घायल हो गए और उनमें से एक शहीद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों का किया जा रहा इस्तेमाल 
भारतीय सेना ने पूरे मणिपुर में संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने के लिए मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। हिंसाग्रस्त मणिपुर में अधिकारी स्थिति सामान्य करने में लगे हुए हैं। भारतीय सेना ने एक ट्वीट को साझा करते हुए कहा, चौबीसों घंटे हवाई निगरानी जारी है। सेना के पूर्वी कमान के अधिकारियों ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने तनाव कम करने के लिए मणिपुर के मंत्रीपुखरी में प्रमुख स्थानीय समुदाय के नेताओं से मुलाकात की। मणिपुर में स्थिति में काफी सुधार हुआ है। 


मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति  में शामिल कराने को लेकर भड़की हिंसा
राज्य में हिंसा भड़कने के बाद 3 मई को कर्फ्यू लगा दिया गया था। राज्य सरकार ने दहशत फैलाने और झूठी सूचनाओं पर लगाम लगाने के लिए इंटरनेट और मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी सख्ती की है। मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल करने की मांग के विरोध में छात्र संगठन ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर’ (एटीएसयूएम) ने मार्च बुलाया था। आदिवासी एकता मार्च के नाम से हो रहे प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मणिपुर में हिंसा के दौरान करीब 60 लोगों की जान चली गई, जबकि 230 से अधिक घायल हो गए और करीब 1700 घर जल गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed