फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence All-party meeting to discuss situation in state Home Minister Amit Shah latest update

Manipur Violence: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आज, मणिपुर के हालात पर होगी चर्चा

Sat, 24 Jun 2023 06:49 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 24 Jun 2023 06:49 AM IST
सार

मणिपुर में हिंसा की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को एक बार फिर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग की। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Manipur Violence All-party meeting to discuss situation in state Home Minister Amit Shah latest update
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

मणिपुर में पिछले डेढ़ महीने से जारी हिंसा और तनाव की स्थिति पर चर्चा के लिए आज सर्वदलीय बैठक होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से यह बैठक बुलाई गई है। विपक्ष लंबे समय से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रहा था।

विज्ञापन


मणिपुर में हिंसा की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को एक बार फिर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग की। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। महिलाओं का एक बड़ा समूह सेना की आवाजाही में बाधा डालकर उपद्रवियों की ढाल बन रहा है । भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इंफाल पूर्व में उरंगपत/येंगांगपोकपी (वाईकेपीआई) और कांगपोकपी के इलाकों में सशस्त्र बदमाशों ने दोपहर में गोलीबारी की। हथियारबंद बदमाशों का एक समूह वाईकेपीआई से पहाड़ी की ओर इलाके में घुसा। उन्होंने उरंगपत और ग्वालताबी गांवों की ओर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। महिला प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह क्षेत्र में अतिरिक्त टुकड़ियों की आवाजाही में बाधा डाल रहा है। सेना ने सशस्त्र उपद्रवियों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर नाकेबंदी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 1,095 हथियार बरामद
शांति बहाली के लिए शुक्रवार को भी कई जिलों में तलाशी अभियान जारी रहा। सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान में अब तक कुल 1,095 हथियार, 13,702 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 250 बम बरामद किए गए हैं। पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान जल्द...मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि समझौतों का उल्लंघन करने वाले एसओओ समूहों और सभी सशस्त्र समूहों के खिलाफ पुलिस और केंद्रीय बल बहुत जल्द संयुक्त अभियान शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed