फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur three workers trapped in Railway Tunnel Indian Army saves news and updates

मणिपुरः रेलवे सुरंग में तीन मजदूर फंसे, सेना ने दो को बचाया, तीसरे की तलाश जारी

Sat, 07 Sep 2024 07:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन. अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
एन. अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 07 Sep 2024 07:49 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, तीन मजदूर माइनर ब्रिज 60 (सुरंग 11 के पास) बेटन थिंगौ (खोंगसांग से 8 किलोमीटर पश्चिम) और खोंगसांग रेलवे स्टेशन के नीचे जमा हुई मिट्टी और मलबे को साफ कर रहे थे।

विज्ञापन
Manipur three workers trapped in Railway Tunnel Indian Army saves news and updates
मणिपुर में सुरंग में फंसे मजदूरों को सेना ने निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में रेलवे की सुरंग में जमा मलबा साफ करते हुए तीन मजदूर सुरंग में फंस गए। जानकारी मिलते ही भारतीय सेना ने तुरंत राहत व बचाव कार्य चलाया, जिससे दो मजदूरों को बचाया जा सका, जबकि खबर लिखे जाने तक तीसरे की तलाश जारी थी। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, तीन मजदूर माइनर ब्रिज 60 (सुरंग 11 के पास) बेटन थिंगौ (खोंगसांग से 8 किलोमीटर पश्चिम) और खोंगसांग रेलवे स्टेशन के नीचे जमा हुई मिट्टी और मलबे को साफ कर रहे थे। पानी के तेज बहाव से अचानक मलबा हट गया और पानी, कीचड़ और चट्टानों की तेज बहाव से मिट्टी खोदने वाले उपकरण बह गए और तीन मजदूर फंस गए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर, टेरिटोरियल सेना ने जवानों ने मणिपुर के थिंगौ में अपने कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) से एक खोज और बचाव दल को तैनात किया। एक अधिकारी, एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और 10 अन्य रैंक के नेतृत्व वाली टीम ने दो श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक तीसरे लापता मजदूर की तलाश जारी थी। अतिरिक्त सैनिक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। भारतीय सेना इस राष्ट्रीय मेगा रेलवे परियोजना में शामिल कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही है और रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed