फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur State Women Commission registers 59 cases of sexual violence, hands over five to CBI news updates

Manipur Violence: मणिपुर महिला पैनल ने दर्ज किए यौन हिंसा के 59 मामले, पांच सीबीआई को सौंपे

Fri, 15 Sep 2023 11:53 PM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 15 Sep 2023 11:53 PM IST
सार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उल्का सलाम ने कहा कि सीबीआई को सौंपे गए मामले मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों से संबंधित हैं।

विज्ञापन
Manipur State Women Commission registers 59 cases of sexual violence, hands over five to CBI news updates
मणिपुर पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों से संबंधित 59 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से पांच मामलों को आगे की जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उल्का सलाम ने कहा कि सीबीआई को सौंपे गए मामले मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों से संबंधित हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, राज्य महिला आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि यौन हिंसा के सभी पीड़ितों को न्याय मिले। पंजीकृत 59 मामलों में से 36 का निपटारा कर दिया गया है और चार लंबित हैं। इसके अलावा 19 की जांच चल रही है। एमएससीडब्ल्यू में दर्ज मामलों में दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से संबंधित हैं। अधिकतर मामले मामले इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों से हैं।
विज्ञापन


अब तक 175 लोगों की मौत, 32 लापता
मणिपुर पुलिस के मुताबिक राज्य में पिछले चार महीनों से जारी हिंसा में अब तक 175 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 1100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) डॉ. आईके मुइवा ने कहा, मणिपुर में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति है। हालांकि, हम शांति लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आईजीपी (ऑपरेशंस) डॉ. मुइवा ने कहा, हम राज्य के लोगों को आश्वस्त कर सकते हैं कि पुलिस, केंद्रीय बल और नागरिक प्रशासन सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए चौबीसों घंटे प्रयास कर रहे हैं। मई की शुरुआत में जातीय हिंसा भड़की थी। तब से लेकर अब तक करीब 175 लोग मारे गए हैं। वहीं, महिलाओं और बच्चों समेत 1,108 लोग घायल हैं। जान गंवाने वाले 175 लोगों में से 79 के शवों पर उनके रिश्तेदारों ने दावा किया है। वहीं 96 शव अभी भी लावारिस हैं और राज्य के विभिन्न अस्पतालों में रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी ने कहा कि अब तक पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मणिपुर की विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए 360 बंकर नष्ट किए गए हैं। लापता हथियारों में से 1,359 आग्नेयास्त्र और 15,050 गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed