फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur security forces Joint operation Huge quantity of weapons recovered IEDs and grenades seized

मणिपुर में सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियानः भारी मात्रा में हथियार बरामद, 203 हथियार, आईईडी और ग्रेनेड जब्त

Fri, 04 Jul 2025 11:40 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Manipur security forces Joint operation Huge quantity of weapons recovered IEDs and grenades seized
मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अवैध हथियारों भंडारण की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मणिपुर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक चले व्यापक तलाशी अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद कर जब्त कर लिया। संयुक्त सुरक्षा बलों ने 203 हथियार, आईईडी और ग्रेनेड जब्त किया है।

विज्ञापन


सुरक्षाबल ऐसे और ऑपरेशन चलाएंगे
पूर्वोत्तर में हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। आने वाले दिनों में हथियारों के भंडार को खत्म करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षाबल ऐसे और ऑपरेशन चलाएंगे, इस बात की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


इन इलाकों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स / सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीपीएपीएफ) की संयुक्त टीमों ने तैंग्नोपॉल, कांगपोकपी, चंदेल और चुराचांदपुर के पहाड़ी जिलों में समन्वित अभियान चलाए। यह तलाशी अभियान दूरस्थ और आंतरिक इलाकों में संदिग्ध ठिकानों पर केंद्रित था, जिसके परिणामस्वरूप हाल के वर्षों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन से हथियारों को जब्त किया गया
203 हथियारों में 21 इंसास राइफल, 11 एके-सीरीज़ राइफल, 26 एसएलआर, 2 स्नाइपर राइफल, 3 कार्बाइन, 17 .303 राइफल, 2 51 मिमी मोर्टार, 2 एमए असॉल्ट राइफल, 3 एम79 ग्रेनेड लांचर, 38 ‘पोंपी’ देसी बंदूकें, और कई पिस्तौलें, बोल्ट-एक्शन राइफल और देशी निर्मित हथियार शामिल हैं। इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने 30 आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), 10 ग्रेनेड, 9 पोंपी शेल, 2 लथोड ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में 5.56 मिमी और 7.62 मिमी गोला-बारूद भी बरामद किया।


उग्रवादी ढांचे को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
यह सफल अभियान क्षेत्र में सशस्त्र हिंसा पर अंकुश लगाने और उग्रवादी ढांचे को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि ये बरामद हथियार संभवतः उग्रवादी समूहों या असामाजिक तत्वों द्वारा उपयोग के लिए जमा किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed