फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur reports fresh violence, houses torched, one person shot

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 15 घरों को उपद्रवियों ने किया आग के हवाले, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

Sun, 06 Aug 2023 01:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 06 Aug 2023 01:10 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार शाम की है, जब लैंगोल गेम्स गांव में भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे।
 

विज्ञापन
Manipur reports fresh violence, houses torched, one person shot
MANIPUR VIOLENCE - फोटो : social media

विस्तार

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार दंगे बढ़ते जा रहे हैं। जैसे ही लगता है कि अब हालात सामान्य होने वाले हैं कि एक बार फिर भीड़ उत्पात मचा देती है। इस बीच खबर आ रही है कि मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में उपद्रवियों ने 15 घरों को आग लगा दी। इससे यहां हिंसा भड़क गई।

विज्ञापन

कई राउंड आंसू गैस के दागे गोले
अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार शाम लैंगोल गेम्स गांव में हुई जब भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे।

विज्ञापन


जांघ में लगी आग

उन्होंने बताया कि हिंसा के दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई। उनके बाईं जांघ पर गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन प्रतिबंध जारी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Manipur Violence: कई पुलिस स्टेशन से हथियार लूट की खबरें, मणिपुर पुलिस को क्यों देनी पड़ गई सफाई; जानें

यहां लगाई आग

अधिकारियों ने आगे बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के चेकोन इलाके से भी ताजा हिंसा की सूचना मिली है, जहां शनिवार को एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान को आग लगा दी गई। उन्होंने बताया कि आसपास के तीन घरों में भी आग लगा दी गई। हालांकि, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हिंसा की ये घटनाएं 27 विधानसभा क्षेत्रों की समन्वय समिति की ओर से आहूत 24 घंटे की आम हड़ताल के बीच सामने आई हैं। हड़ताल से शनिवार को इंफाल घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

यह है मामला
मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed