फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Peace Efforts Updates Meitei Kuki Naga MLAs meeting today news in hindi

Manipur: कुकी-मैतेई और नगा एक मंच पर आए, गृह मंत्रालय की पहल पर बैठक में शांति बनाने पर सहमति

Wed, 16 Oct 2024 05:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 05:01 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, तीन नगा विधायक राष्ट्रीय राजधानी में बैठक में भाग लेंगे, जबकि मैतेई और कुकी विधायकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। यह वार्ता केंद्र के प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य संघर्षरत समुदायों के बीच संवाद को सुविधाजनक बनाना और समस्या का समाधान खोजना है। नगा समुदाय के तीन विधायक अवांगबौ न्यूमाई, एल डिखो और राम मुइवा बैठक में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
Manipur Peace Efforts Updates Meitei Kuki Naga MLAs meeting today news in hindi
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

गृह मंत्रालय की पहल पर मणिपुर में शांति बहाली के लिए 17 महीने बाद मैतेई, जो-हमार, कुकी और नगा समुदाय के करीब 20 विधायकों ने पहली बार राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को बैठक की। गृह मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में सर्वसम्मति से राज्य के सभी समुदायों के लोगों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील करने का निर्णय लिया गया, ताकि निर्दोष नागरिकों की कीमती जान और न जाए। गौरतलब है, जातीय हिंसा में अब तक 220 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है।

विज्ञापन


मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढ़ने के लिए करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में भाजपा के सांसद संबित पात्रा और नगा समुदाय के तीन विधायक भी मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में गृह मंत्रालय के वार्ताकार एके मिश्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। हालांकि गृह मंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह इस बैठक में नहीं थे। इससे पहले, गृह मंत्री शाह ने 17 जून की समीक्षा बैठक में राज्य में शांति बहाली के लिए समन्वित दृष्टिकोण अपनाने और दोनों समुदायों से बातचीत करने पर जोर दिया था।
विज्ञापन


विस अध्यक्ष थोकचोम ने किया मैतेई समुदाय का प्रतिनिधित्व
मैतई समुदाय का प्रतिनिधित्व विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यब्रत सिंह, विधायक थोंगम बसंतकुमार सिंह और तोंगब्राम रबिन्द्रो ने किया, जबकि कुकी समुदाय की ओर से लेतपाओ हाओकिप और नेमचा किपगेन शामिल हुए। नगा समुदाय का प्रतिनिधित्व विधायक राम मुइवा, अवांगबो न्यूमई और एल दिखो ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैतेई और कुकी विधायकों ने दोनों समुदायों की पीड़ा को सामने रखा
3 मई, 2023 के बाद यह पहली बार था कि मैतेई और कुकी विधायक एक ही कमरे में थे। कुकी के 10 विधायकों में से किसी ने भी पिछले डेढ़ साल में मैतेई बहुल इंफाल घाटी और राज्य की राजधानी इंफाल में कदम नहीं रखा। वे तब से आयोजित सभी विधानसभा सत्रों में भी अनुपस्थित रहे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों ने दोनों समुदायों के विचारों, शिकायतों और लंबी उथल-पुथल के दौरान उनकी पीड़ा को सामने रखा। विधायकों ने आगे की रणनीति और आने वाले दिनों में क्या करना है, इस पर भी चर्चा की, लेकिन कुछ भी ठोस हासिल नहीं हो सका। विचार-विमर्श से जुड़े एक सूत्र ने कहा, यह एक अच्छी शुरुआत थी। हम पहली बैठक में किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं कर रहे थे, लेकिन यह एक उपलब्धि है कि हम दोनों समुदायों के विधायकों को एक ही छत के नीचे ला सके। हमें उम्मीद है कि वे निकट भविष्य में फिर से मिलेंगे, ताकि एक शांतिपूर्ण समाधान मिल सके।


16 महीने पहले जातीय हिंसा के कारण सुर्खियों में रहा मणिपुर
बता दें कि मणिपुर जातीय हिंसा के कारण लंबे समय तक अशांत रहा था। मई, 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद बिगड़ते हालात को संभालने के लिए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा था। खुद गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर सरकार के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इंफाल जाकर बैठकें की थीं।

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed