{"_id":"645d1f9abab8ad0f7d0c0375","slug":"manipur-one-policeman-killed-four-were-injured-suspected-militants-opened-fire-tera-khongfangbi-bishnupur-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: फिर भड़की हिंसा, कुकी और मैतेई समुदाय के बीच झड़प, कई घरों को लगाई आग, मुठभेड़ में पुलिस कमांडो शहीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: फिर भड़की हिंसा, कुकी और मैतेई समुदाय के बीच झड़प, कई घरों को लगाई आग, मुठभेड़ में पुलिस कमांडो शहीद
Thu, 11 May 2023 11:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 11 May 2023 11:23 PM IST
सार
मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (एटीएसयूएम) की ओर से तीन मई को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी। देखते ही देखते हिंसा रातोंरात पूरे राज्य में फैल गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में गुरुवार को फिर हिंसा भड़क गई। संदिग्ध कुकी उग्रवादियों की ओर से घात लगाकर किए गए हमले में राज्य पुलिस का एक कमांडो शहीद हो गया और पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना बिष्णुपुर जिले के त्रोंग्लोबी में हुई। सूत्रों के मुताबिक कई घरों को आग लगा दी गई है। राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं मंत्री वसंत कुमार सिंह ने बताया, इस हमले में मणिपुर पुलिस के एक कमांडो की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मृतक जवान की पहचान जितेन सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कामवई की सीमा से सटे चुराचांदपुर जिले के मोलंगट गांव में हिंसा की घटना हुई है। यहां पर सुबह करीब आठ बजे कुकी और मैतेई समुदाय के बीच कथित रूप से झड़प हुई। सूत्रों के मुताबिक, कई घरों को आग लगा दी गई है। इस बीच, सुरक्षाबल के जवान जब यहां पहुंचे तब संदिग्ध उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र से उग्रवादियों को खदेड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
दो लोगों का अपहरण
इस बीच, तोरीबंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो लोगों का अपहरण कर लिया, जब वे अपने क्षतिग्रस्त घरों से से खाने का सामान लाने गए थे। उनका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक गुस्साए कुकी समुदाय के लोगों ने कांगपोक्पी में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के करीब सात से आठ जगहों पर टायर जलाकर विरोध किया और राजमार्ग को अवरुद्ध किया। प्रदर्शनकारियों ने नगालैंड के डिमापुर से इंफाल जा रहे आवश्यक सामग्री लदे करीब 100 ट्रकों को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
321 मामले दर्ज, 30 गिरफ्तार
मंत्री वसंत कुमार ने बताया इस बीच मणिपुर में सात घंटे की कर्फ्यू में ढील दी गई। हालात सामान्य हैं। हिंसा के मामले में 321 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 68 लोगों की मौत हुई है और 236 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया, ड्रोन और हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है और रात को नाइट विजन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।