Manipur: हिंसाग्रस्त मणिपुर में सुरक्षाबलों की कड़ी कार्रवाई, तलाशी अभियान से भारी मात्रा में हथियार जब्त किए
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बुलेटप्रूफ जैकेट, वॉकी टॉकी सेट सहित 132 युद्ध जैसे सामान भी बरामद किए। बरामद हथियारों में तीन एके 47/56 राइफल और कार्बाइन मशीन गन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब्त सामान को सगोलमांग पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के सागोलमांग पुलिस थाना क्षेत्र के तहत शांतिपुर, खामेनलोक और वाकन इलाकों से गुरुवार को हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए।
जब्त किए गए हथियारों में एके 47/56 की तीन संख्या सहित 36 हथियार, चार कार्बाइन मशीन गन, सात एसएलआर और 1,615 हथगोलों सहित 82 गोला-बारूद और विस्फोटक शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बुलेटप्रूफ जैकेट, वॉकी टॉकी सेट सहित 132 युद्ध जैसे सामान भी बरामद किए। बरामद हथियारों में तीन एके 47/56 राइफल और कार्बाइन मशीन गन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब्त सामान को सगोलमांग पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।
मणिपुर पुलिस के 132वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार को कहा कि राज्य की पुलिस को अपराधों को रोकने और संपत्ति की रक्षा के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वेच्छा से हथियार आत्मसमर्पण करने वालों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी।