फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Kuki Zo bodies hold rallies demand separate administration news in hindi

Manipur: अलग प्रशासन की मांग को लेकर कुकी-जो समुदाय के लोगों का प्रदर्शन जारी; कई इलाकों में निकाली रैलियां

Sat, 31 Aug 2024 04:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 31 Aug 2024 04:31 PM IST
सार

चुराचांदपुर में रैली एंग्लो कुकी वॉर गेट से शुरू हुई और तुईबौंग के शांति मैदान में खत्म हुई। इस दौरान जिले में सभी स्कूल और बाजारों को बंद रखा गया। आयुक्त (गृह) एन अशोक कुमार ने लोगों से रैली के मद्देनजर व्यावसायिक प्रतिष्ठान और प्राइवेट संस्थानों को खुला रखने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Manipur Kuki Zo bodies hold rallies demand separate administration news in hindi
मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह (फाइल तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के कई इलाकों में कुकी-जो समुदाय के लोगों ने शनिवार को अलग प्रशासन की मांग करते हुए तीन रैलियां निकाली। उन्होंने हाल ही में जारी हुए वीडियो, जिसमें मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, के विरोध में प्रदर्शन भी किया। कुकी-जो समुदाय के लोगों ने चुराचांदपुर जिले के लीशांग, कांगपोकपी में कीथेलमनबी और तेंगनौपाल में मोरेह में रैलियां निकाली। 
विज्ञापन


मणिपुर के कई इलाकों में कुकी-जो समुदाय के लोगों ने निकाली रैलियां
चुराचांदपुर में रैली एंग्लो कुकी वॉर गेट से शुरू हुई और तुईबौंग के शांति मैदान में खत्म हुई। इस दौरान जिले में सभी स्कूल और बाजारों को बंद रखा गया। आयुक्त (गृह) एन अशोक कुमार ने लोगों से रैली के मद्देनजर व्यावसायिक प्रतिष्ठान और प्राइवेट संस्थानों को खुला रखने का आग्रह किया। कांगपोकपी में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कीथेल्मनबी सैन्य कॉलोनी से लेकर थॉमस ग्राउंड तक रैली की। 
विज्ञापन


कांगपोकपी में प्रदर्शन कर रहे एक प्रदर्शनकारी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, कुकी-जो समुदाय के लोगों के लिए केंद्र शासित प्रदेश की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा हम सीएम बीरेन सिंह के वायरल ऑडियो क्लिप के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, मणिपुर सरकार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में मुख्यमंत्री की आवाज होने का दावा झूठ है। राज्य सरकार ने दावा किया कि इस ऑडियो क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है और राज्य पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोरेह में भारत-म्यांमार सीमा के पास भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बीरेन सिंह ने अलग प्रशासन की मांग को खारिज किया
एक साक्षात्कार में सीएम बीरेन सिंह ने कुकी-जो समुदाय के लोगों की अलग प्रशासन की मांग को खारिज कर दिया। दिल्ली में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुकी-जो समुदाय के सदस्यों ने पुडुचेरी की तर्ज विधानसभा के साथ एक केंद्र शासित प्रदेश की मांग की थी। उन्होंने यह तर्क दिया कि राज्य में जारी संघर्ष से बाहर निकलने के लिए यही एक समाधान है।


बता दें कि पिछले साल मई से इंफाल घाटी के मैतेई और आसपास की पहाड़ियों पर स्थित कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed