फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Kuki community decides not to hold talks with Centre until political dialogue begins

Manipur: कुकी समुदाय की बैठक में फैसला, राजनीतिक संवाद शुरू होने तक केंद्र के साथ नहीं करेंगे बातचीत

Sat, 17 May 2025 02:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 17 May 2025 02:25 AM IST
सार

मणिपुर के कई कुकी विधायकों, विभिन्न नागरिक समाज संगठनों (सीएसओ) और कुकी उग्रवादी समूह के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को गुवाहाटी के एक होटल में बंद कमरे में बैठक की। इसमें फैसला किया गया है कि वे केंद्र सरकार से तब तक बातचीत नहीं करेंगे, जब तक कि सरकार समाज के विभिन्न हितधारकों के साथ 'ठोस राजनीतिक संवाद' शुरू नहीं करती।  

विज्ञापन
Manipur Kuki community decides not to hold talks with Centre until political dialogue begins
मणिपुर हिंसा (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 मणिपुर में लंबे समय से चल रही जातीय हिंसा के बीच कुकी समुदाय ने शुक्रवार को एक बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि वे केंद्र सरकार से तब तक कोई बातचीत नहीं करेंगे, जब तक कि सरकार उनके समाज के विभिन्न हितधारकों के साथ 'ठोस राजनीतिक संवाद' शुरू नहीं करती। 
विज्ञापन


यह बैठक गुवाहाटी में एक बंद कमरे में हुई। बैठक में कई कुकी विधायक, विभिन्न नागरिक समाज संगठन (सीएसओ) और कुकी उग्रवादी समूह के प्रतिनिधि शामिल हुए। ये वे लोग थे, जिन्होंने केंद्र सरकार के साथ ऑपरेशन के निलंबन (एसओओ) समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इस दौरान विधायकों ने मणिपुर में धीरे-धीरे लौट रही शांति के साथ ही अपने भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की। 
विज्ञापन


बैठक के संयोजक सचिव ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति
बैठक के बाद, संयोजक सचिव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। जिसमें कहा गया कि गुवाहाटी में आज विधायकों, सीएसओ और एसओओ समूहों की संयुक्त बैठक हुई है, जिसमें फैसला किया गया है कि जब तक भारत सरकार द्वारा एसओओ समूहों के साथ ठोस राजनीतिक संवाद फिर से शुरू नहीं किया जाता, तब तक सीएसओ और निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार या उसके प्रतिनिधियों के साथ कोई बातचीत नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Supreme Court: झारखंड हाईकोर्ट ने दो साल बाद भी नहीं सुनाया फैसला; सुप्रीम कोर्ट फिर नाराज, मांगी रिपोर्ट

कुकी-जो समुदाय के लिए अलग प्रशासन की मांग पर चर्चा
कुकी समुदाय के एक सूत्र के मुताबिक, कुकी समुदाय के सदस्य बुधवार और बृहस्पतिवार को असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। यहां वह एक अज्ञात होटल में ठहरे हैं। सूत्र के मुताबिक, बैठक एक बंद कमरे में हुई, जिसके चलते यह पता नहीं चल पाया कि कुकी समुदाय के लोगों ने वास्तव में क्या चर्चा की। हालांकि, सूत्रों में से एक ने बताया कि बैठक में एक ही मुद्दे पर बात हुई, वह यह है कि मणिपुर में कुकी-जो समुदाय के लिए संविधान के तहत अलग प्रशासन की मांग। उनका कहना है कि इससे वे भेदभाव और अधीनता से मुक्त जीवन जी सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि वह अपनी इस मांग को केंद्र सरकार के सामने कैसे रखेंगे। 

मणिपुर में स्थायी शांति स्थापित करने पर चर्चा
एक अन्य सूत्र के मुताबिक, राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद मणिपुर में धीरे-धीरे शांति लौट रही है। अगला कदम मणिपुर में स्थायी शांति स्थापित करना है। इसलिए, सभी हितधारकों ने अब भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा शुरू कर दी है। 


असम पुलिस के अधिकारी ने की बैठक की पुष्टि
असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बैठक की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने बताया कि यह बैठक प्रशासन को सूचित किए बिना हो रही है। उन्होंने कहा, 'हमें कल शाम बैठक के बारे में पता चला, लेकिन उन्होंने हमें सूचित नहीं किया। जानकारी के अनुसार, करीब 15 लोग अपने आंतरिक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, कहा- भारतीय मिसाइलों से हमें कोई नुकसान नहीं

केंद्र सरकार ने लागू किया राष्ट्रपति शासन
दरअसल, 13 फरवरी को केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सीएम के इस्तीफे के बाद राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता पैदा हो गई। मणिपुर विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि इसका कार्यकाल 2027 तक है। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed